IND vs SA: कौन करेगा भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में पहले टी20 में डेब्यू? 3 खिलाड़ियों में टक्कर

IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट के बाद अब टीम इंडिया को टी20 सीरीज में धमाल मचाना है और इसके लिए भारतीय टीम दक्षिण अफ़्रीका गई है। प्लेयर्स और टीम अलग रहेगी। कप्तान भी अलग है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में सबसे छोटा प्रारूप खेलने के लिए गई है।

पहला मुकाबला 8 नवंबर को ही खेला जाना है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज लीड हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम में ऋषभ पंत, रिंकू सिंह जैसे तमाम धाकड़ खिलाड़ी हैं। प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी को डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है। इसके बारे में जानना होगा। तीन प्लेयर्स दौड़ में हैं और एक खिलाड़ी डेब्यू कर सकता है।

indian team

यश दयाल: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर यश दयाल को चुना गया है। आरसीबी से वह आईपीएल में खेलते हैं। इससे पहले वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इस बार दक्षिण अफ्रीका में उनकी गेंदबाजी कौशल को देखते हुए टीम में शामिल किया जा सकता है।

रमनदीप सिंह: इमर्जिंग एशिया कप में रमनदीप का धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्होंने गेंद और बल्ले से प्रभावित करने का काम किया है। इस गुण को देखते हुए वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। फील्डिंग की बात करें, तो वहां भी उनका कोई जवाब नहीं है। डेब्यू करने के लिए उनकी संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

विजयकुमार: कर्नाटक से आने वाले विजयकुमार विशाक को भी टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है लेकिन अन्य नामों की तुलना में उनकी संभावना कम है। कारण भी साफ़ है कि वह तेज गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। डेब्यू के लिए एक ही स्लॉट खाली दिखाई दे रहा है। इस वजह से विजयकुमार को शायद मौका मिलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+