IPL 2025: जोस बटलर को इस बार आईपीएल में कौन खरीदेगा? 3 टीमों के बीच जोरदार टक्कर
IPL 2025: आईपीएल रिटेंशन लिस्ट में कई बड़े का नाम शामिल नहीं किया गया। अब इन प्लेयर्स को नीलामी में आना पड़ेगा। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले जोस बटलर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद अब बटलर के लिए बिड वॉर देखने को मिल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में जोस बटलर को 10 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ टीम में रखा है। उन्होंने अपना अंतिम मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। अब देखना होगा कि बटलर को वापस लाने के लिए राजस्थान रॉयल्स बोली लगाएगी या नहीं लेकिन तीन टीमों की नजरें उनके ऊपर जरुर रहेंगी।

पहली टीम: इस सूची में पहला नाम केकेआर का हो सकता है। पिछले सीजन चैम्पियन बनने वाली केकेआर की टीम को एक ओपनर की तलाश है। जोस बटलर को टारगेट करते हुए केकेआर बड़ी बोली लगा सकती है। अगर उनके ऊपर 15 करोड़ से ज्यादा की बोली भी लग जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
दूसरी टीम: इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम से ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस वजह से उनके पार ओपनर का स्लॉट खाली है। जोस बटलर आईपीएल में बतौर ओपनर बल्लेबाज काफी सफल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस बार उनको टारगेट करते हुए अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
तीसरी टीम: एक और बड़ी टीम का नाम आरसीबी है और उनके पर्स में तो पैसों की भी कोई कमी नहीं है। आरसीबी ने सिर्फ तीन ही खिलाड़ी रिटेन किये हैं। फाफ डू प्लेसी को भी टीम से बाहर किया गया है। जोस बटलर ओपनर की भूमिका के लिए एकदम फिट बैठते हैं। आरसीबी उनके लिए बिड वॉर में शामिल हो सकती है। अगर बटलर को आरसीबी अपनी टीम में लाती है, तो वह विराट कोहली के साथ ओपन करते हुए देखे जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications