Asia Cup: कौन होगा एशिया कप में भारतीय टीम का उपकप्तान? 4 खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला
Asia Cup: एशिया कप का आयोजन सितम्बर में भारत की मेजबानी में होना है लेकिन इवेंट यूएई में खेला जाएगा। भारतीय टीम का सबसे अहम मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना है। भारतीय टीम पिछली बार एशिया कप में टाइटल जीतने में सफल रही थी। इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में खेलना है, ऐसे में खिताब बचाने का प्रेशर भी रहेगा।
भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, वह हर्निया की सर्जरी कराने के बाद वापस लौट आए हैं और बैटिंग का अभ्यास भी शुरू कर दिया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम की तरफ से प्लेयर्स की रिपोर्ट देने के बाद टीम की घोषणा की जाएगी।

इस बीच एक बड़ा सवाल यह निकलकर सामने आया है कि सूर्यकुमार कुमार के साथ उपकप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलने वाली है। यह भी एक अहम पॉइंट है कि उपकप्तान बनने वाला खिलाड़ी अनुभवी होगा या किसी नए प्लेयर को जिम्मा दिया जाएगा। तीन खिलाड़ी दावेदार हैं, उनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
शुभमन गिल
अगर उपकप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे कोई खिलाड़ी है, तो वह शुभमन गिल ही हैं। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम की कप्तानी की थी और वहां सीरीज ड्रॉ कराई थी। गिल को आने वाले समय में भारतीय टीम का कप्तान भी बनते देखा जा सकता है। टेस्ट के बाद वह सफेद गेंद क्रिकेट में भी लीड कर सकते हैं, इन सभी चीजों को देखते हुए वह उपकप्तान की दौड़ में सबसे आगे हैं।
हार्दिक पांड्या
सूर्यकुमार यादव के अलावा इस टीम में एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या भी हैं। 31 साल के हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी का अनुभव है। उनकी लीडरशिप में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में टाइटल अपने नाम किया था। गुजरात की टीम के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी हार्दिक पांड्या ने की है, पांड्या भी उपकप्तान हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर के आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए कह सकते हैं कि उनको टीम में शामिल किया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो उपकप्तानी के लिए वह भी प्रमुख दावेदारों में से हैं।
संजू सैमसन
अगर एक और खिलाड़ी की बात करें, तो यहाँ संजू सैमसन भी एक दावेदार हैं। संजू सैमसन ने भी आईपीएल में काफी कप्तानी की है। वह ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद होंगे। अगर सैमसन को भी उपकप्तान बनाया जाए, तो हैरान नहीं होना चाहिए लेकिन अन्य प्लेयर्स की तुलना में संभावना काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications