अब कौन होगा भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर? 5 कंपनियों में जोरदार टक्कर? किसी एक को मिलेगा अनुबंध
BCCI Sponsor: ऑनलाइन गेमिंग कानून आने के बाद से बीसीसीआई और ड्रीम इलेवन के बीच करार बीच में ही समाप्त हो गया, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का प्रयोजन अधिकार ड्रीम इलेवन के पास था लेकिन अब ऐसा नहीं है।
एशिया कप से पहले अब टीम इंडिया के लिए नया स्पॉन्सर खोजना पड़ेगा, ऐसे में बीसीसीआई की कवायद शुरू हो जाएगी, योजना भी चल रही होगी। सवाल यह भी है कि अगला प्रायोजक कौन होगा, खबरों में कुछ नाम सामने आए हैं, आपको भी उनके बारे में जानना चाहिए।

टाटा: टाटा ग्रुप को सबसे मजबूत दावेदार माना जा सकता है। टाटा के पास पहले से ही आईपीएल का करार है। साल 2028 तक आईपीएल का प्रायोजक टाटा है। वित्तीय रूप से भी टाटा काफी मजबूत है। अगर टाटा ग्रुप जर्सी का प्रायोजक बनकर सामने आये, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
जियो: एक और बड़ा नाम रिलायंस जियो का आता है। जियो के पास आईपीएल के डिजिटल अधिकार हैं। इसके अलावा डिजनी-हॉटस्टार भी अब जियो ने खरीद लिया है। क्रिकेट ब्रॉडकास्ट के साथ जियो जर्सी स्पॉन्सर भी बन सकता है। जियो लम्बे समय से आईपीएल में है।
महिंद्रा: महिंद्रा ग्रुप भी इस रेस में शामिल हो सकता है। Scorpio और XUV700 जैसी SUVs और ग्रामीण व शहरी इलाकों में मजबूत मौजूदगी के साथ, महिंद्रा एक सांस्कृतिक जुड़ाव पेश करता है। आनंद महिंद्रा का क्रिकेट के प्रति जुनून इस संभावित डील को सिर्फ एक कॉर्पोरेट ब्रांडिंग से कहीं ज्यादा प्रामाणिक और सार्थक बनाता है।
पेप्सी: अगर पेप्सी की वापसी होती है, तो यह एक बड़ा डेवलपमेंट हो सकता है। लम्बे समय से पेप्सी पाकिस्तान क्रिकेट टीम का किट स्पॉन्सर रहा है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में पाक टीम की जर्सी का स्पॉन्सर पेप्सी था। अब अगर टीम इंडिया की जर्सी भी यह कंपनी स्पॉन्सर करे, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
अन्य कंपनियां: इसके अलावा फिनटेक कंपनियां भी क्रिकेट के सहारे मार्केट में और ज्यादा बूम करने का प्रयास कर सकती हैं। इनमें प्रमुख नाम जिरोधा, ग्रो और एंजेल वन हैं, जो तेजी से विस्तार कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications