कौन करेगा जय शाह को BCCI सचिव के रूप में रिप्लेस? दो लोग इस दौड़ में सबसे आगे
BCCI Secretary: आईसीसी में एक दिसम्बर से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की कमान अब जय शाह के हाथों में होगी। जय शाह जब आईसीसी में चले जाएंगे, तो बीसीसीआई में भी कुछ परिवर्तन होंगे। जय शाह के जाने के बीसीसीआई को नया सेक्रेटरी मिलने वाला है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जय शाह के जाने पर भारतीय बोर्ड की कमान किसके हाथों में होगी। बीसीसीआई में भी बदलाव होना तय नज़र आ रहा है। जय शाह के अलावा अन्य सभी लोग अपने पदों पर बने रहेंगे। सिर्फ सचिव नया मिलना है।

अगला सचिव बनने की दौड़ में दो नामों को आगे बताया जा रहा है। रोहन जेटली और अनिल पटेल दो प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे हैं। क्रिकेट प्रशासन में उनकी पृष्ठभूमि बीसीसीआई को दिलचस्प विकल्प प्रदान करती हैं। रोहन जेटली इस समय दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
अनिल पटेल गुजरात से आते हैं और उनको भी प्रशासन का अनुभव है। उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में कार्य किया है। 2019 से बीसीसीआई सचिव के रूप में जय शाह का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है, तीन साल बाद फिर से चुने जाने पर उन्हें दूसरा कार्यकाल मिला। आने वाले समय में नए सचिव का नाम सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications