कौन बनेगा मुर्गा और किसे बनाया जाएगा बकरा? चैम्पियंस ट्रॉफी में हार का मुद्दा, पाकिस्तान की संसद में फैसला

Champions Trophy: मेजबान पाकिस्तान के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे शर्मनाक बात तो यह रही कि वे लीग चरण से ही बाहर हो गए और आगे तक जाने का मौका ही नहीं मिला। ग्रुप ए में पाकिस्तान को सबसे पहले न्यूजीलैंड ने हराया और बाद में टीम इंडिया के हाथों तगड़ी हार मिली।

पाक की हार के बाद कई पूर्व खिलाड़ी भड़क गए और अपनी सरकार को जमकर निशाना बनाया। इनमें वसीम अकरम, शोएब अख्तर जैसे कई खिलाड़ी थे, जिन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। इस बीच हार को लेकर बवाल समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि और आगे चला गया।

champions trophy

पाकिस्तान की करारी हार को लेकर मामला संसद में जाएगा। वहां प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इस पर प्रतिक्रिया देने वाले हैं। हार क्यों हुई और किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, इसका मंथन भी वहां होगा। पीएम वहां पाकिस्तानी टीम की बात खुद रखेंगे।

पीएम शाहबाज के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने एक निजी चैनल को इस बारे में बताया और कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे को संसद में उठाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मामले पर सरकार संज्ञान लेगी और इसे कैबिनेट में भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही पीसीबी एक स्वतंत्र संस्था है लेकिन पीएम मुद्दा उठाएंगे।

भले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को स्वतंत्र संस्था कहा जाता है लेकिन वहां अध्यक्ष का निर्वाचन प्रधानमंत्री ही करते हैं। बीसीसीआई में अध्यक्ष चुनाव से चुना जाता है लेकिन पाकिस्तान में ऐसा नहीं होता है। टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरा देश गुस्से में है और प्लेयर्स के साथ सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है।

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के बाद भारतीय टीम ने पराजित किया था। इसके बाद अंतिम मुकाबला पाकिस्तानी टीम के साथ था और इस मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। मुकाबला रद्द हो गया। पाकिस्तानी टीम एक भी मैच में जीत दर्ज किये बिना बाहर हो गई। इसके अलावा यह इकलौती टीम है, जिसका कोई बल्लेबाज शतक नहीं जमा पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+