East Delhi Lok Sabha Election Result: उस सीट का हाल जहाँ गौतम गंभीर थे सांसद, जानिए ईस्ट दिल्ली की स्थिति
East Delhi Lok Sabha Election Result: ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर पिछले चुनावों में भाजपा की टिकट पर गौतम गंभीर ने चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। इस बार गौतम गंभीर ने वहां से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद वह आईपीएल में केकेआर के कोच बने और टीम को खिताबी जीत दिलाई।
गौतम गंभीर की उस सीट पर भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया। उनके सामने इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट कुलदीप कुमार को खड़ा किया गया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। काउंटिंग में मल्होत्रा ने लीड हासिल कर ली।

खबर लिखे जाने तक हर्ष मल्होत्रा ने अपनी सीट पर 22 हजार से भी ज्याद वोटों से लीड बना ली थी। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने लीड हासिल की है। देखना होगा कि हर्ष मल्होत्रा कितने वोटों के अंतर से जीत दर्ज पाते हैं। यह भी देखा जाना है कि क्या कुलदीप कुमार जीत दर्ज पर पाएंगे या नहीं।
पिछले लोसभा चुनाव में गौतम गंभीर ने इस सीट पर 3 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। कांग्रेस से उनके सामने अरविन्दर सिंह लवली को थे और उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बार हार और जीत का अंतर देखने लायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications