कौन हैं उमैर जसवाल? जिनकी एक्स वाइफ के प्यार में दीवाने हुए शोएब मलिक, तोड़ दी 14 साल पुरानी शादी
Umair Jaswal Trend With Sania Mirza: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। 20 जनवरी यानी शनिवार को शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर शोएब मलिक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
तोड़ दी 14 साल पुरानी शादी: शोएब मलिक ने सना जावेद के खातिर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को छोड़ दिया है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच अनबन की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही थी। साल 2010 में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने शादी रचाई थी। लगभग 14 साल की अपनी इस शादी को शोएब मलिक ने आखिरकार साल 2024 में तोड़ दी है।

उमैर जसवाल हो रहे ट्रेंड: शोएब मालिक की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा ट्रेंड कर रही हैं। सानिया मिर्जा के अलावा एक और नाम ऐसा जो लोगों के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल यह नाम है उमैर जसवाल का। शोएब मलिक से पहले सना जावेद ने उमैर जसवाल से शादी की थी।
कौन हैं उमैर जसवाल? पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल और सना जावेद के बीच साल 2020 में निकाह हुआ था। लेकिन सना और उमैर का यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। दोनों ने शादी के कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया। उमैर जसवाल इस्लामाबाद के पाकिस्तान के गायक, गीतकार और संगीत निर्माता है वह रॉक बैंड कैलाश के लीड सिंगर रहे हैं।
तलाक होने के बाद उमैर जसवाल और सना ने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे की तस्वीर डिलीट कर दी थी। उमैर जसवाल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उमैर जसवाल को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
सानिया का छलका दर्द: शोएब मलिक की शादी से पहले सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। बुधवार को सानिया मिर्जा ने लिखा था कि शादी कठिन है तलाक कठिन है अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है फिट रहना कठिन है अपना कठिन चुनें।
कर्ज में डूबना कठिन है आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है अपना कठिन चुनें। कम्युनिकेशन कठिन है कम्युनिकेशन ना करना कठिन है अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी यह हमेशा कठिन रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बता दें कि शोएब मलिक ने सानिया से पहले आयशा सिद्दीकी से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications