कौन है BCCI ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाला शख्स? किस गलती की वजह से पकड़ा गया
BCCI: बीसीसीआई के मुंबई स्थित दफ्तर में चोरी का मामला सामने आई है। बोर्ड को एक आदमी ने लाखों की चपत लगा दी और घटना के काफी समय बार इसका खुलासा हुआ है। चोरी करने वाले शख्स को अब गिरफ्तार भी कर लिया गया है और पूछताछ में बड़ी जानकारी सामने आई है।
दरअसल आईपीएल की जर्सी चुराकर इस इंसान ने बेच दी थी और यह सौदा 6.52 लाख रुपये का था। कुल 261 जर्सी चुराने का आरोप लगा है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। हर जर्सी काफी महंगी थी, करीबन 2500 रुपये की एक जर्सी थी।

दरअसल जर्सी चुराने का आरोप बोर्ड दफ्तर के एक सुरक्षा गार्ड के ऊपर लगा है, उससे पूछताछ भी हुई है। गार्ड का नाम फारूक असलम खान है। वह मीरा रोड का रहने वाला है और पुलिस से पूछताछ में बताया है कि जर्सी चुराने के बाद क्या किया।
दरअसल फारूक ने जर्सी चुराकर हरियाणा के किसी डीलर को बेच दिया। इसके लिए ऑनलाइन सम्पर्क किया गया और जर्सी का सौदा किया। डीलर को भी इसने झूठ बोलकर जर्सी बेचीं थी। उसने कहा कि रेनोवेशन का कार्य चल रहा है, इस वजह से वह स्टॉक खत्म कर रहा है।
BCCI ने कैसे पकड़ा
गार्ड ने जुआ खेलने के लिए जर्सी बेचकर पैसे उठाए थे। उसको जुए की आदत लग चुकी थी। यह चोरी तो 13 जुलाई को हो गई थी लेकिन पता उस समय चला जब बोर्ड ने स्टॉक की जांच की। उस दौरान गायब जर्सी की जानकारी सामने आई। इसके बाद सीसीटीवी फूटेज चेक करने पर गार्ड को एक बॉक्स लेकर जाता हुआ देखा गया। वहां से शक गहरा गया और पुलिस को बताया गया।
सौदा करने वाले डीलर ने क्या कहा
हरियाणा के जिस डीलर को जर्सी बेची गई थी, उसका कहना है कि चोरी के बारे में पता नहीं था। पुलिस ने ऑनलाइन सौदा करने वाले डीलर को जांच के लिए बुलाया है। अभी 50 जर्सी बरामद कर ली गई है। यह सौदा कितने रुपये में हुआ, इस बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications