हार्दिक पांड्या के होटल में नई लड़की, गर्लफ्रेंड के बावजूद मुंह छिपाकर पहुंची महिला कौन? सोशल मीडिया पर हड़कंप
Hardik Pandya: श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला गया मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सुपर आठ में जगह बना ली। इस बीच टीम इंडिया के क्रिकेटरों के साथ एक लड़की के फोटो वायरल हो रहे हैं, इसे देखकर लोगों के मन में कई सवाल हैं।
इस बीच हार्दिक पांड्या के होटल में इस लड़की ने फोटो पोस्ट की है। इसमें वह एक हाथ से अपना मुंह छुपाकर रखा हुआ है। इसे देखकर लोग मान रहे हैं कि आखिर गर्लफ्रेंड माहिका के होने के बावजूद इस लड़की की होटल में एंट्री कैसे मिल गई।

यह फोटो कैमरे से खींची गई कोई साधारण तस्वीर नहीं है। यह AI (Artificial Intelligence) की जादुई दुनिया का एक नमूना है। फोटो में दिख रही महिला कोई वास्तविक इंसान नहीं, बल्कि एक AI-जेनरेटेड इन्फ्लुएंसर है, जिसका नाम 'माया' है।
यह फोटो maya_suui नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई है। इस अकाउंट पर गौर करने से पता चलता है कि यह पूरी तरह से डिजिटल अवतारों और AI एडिटिंग पर आधारित है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट को कोई अन्य इंसान माया के नाम से चला रहा है और फॉलोवर 3 लाख से ज्यादा हैं।
एडिटिंग की बारीकियां
फोटो में लाइटिंग और शैडो (परछाई) को इतनी बारीकी से मिलाया गया है कि पहली नजर में यह बिल्कुल असली लगती है। इस पोस्ट के साथ लिखा गया कैप्शन "Manifestation is REAL" भ्रम पैदा करने का काम करता है। डिजिटल क्रिएटर्स अक्सर अपनी पसंदीदा हस्तियों के साथ खुद को या अपने बनाए गए AI कैरेक्टर को जोड़कर ऐसी तस्वीरें बनाते हैं ताकि वे अपनी मन की इच्छा के अनुसार कुछ क्रिएट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकें।
इंटरनेट पर हड़कंप की वजह
हार्दिक पांड्या अपनी निजी जिंदगी और नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की खबरों के कारण लगातार चर्चा में रहते हैं। जब भी वे किसी महिला के साथ दिखते हैं, तो गॉसिप गलियारों में हलचल मच जाती है। चर्चा ने इस वजह से ज्यादा जोर पकड़ा है क्योंकि वह श्रीलंका में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को लेकर गए हैं।
कैसे करें असली और नकली की पहचान
| फहलू | विवरण |
|---|---|
| Deepfake / AI Edit | किसी असली फोटो में दूसरे चेहरे या व्यक्ति को इस तरह जोड़ना कि वह मूल हिस्सा लगे। |
| AI Influencers | माया सुई जैसे डिजिटल किरदार जो असल में अस्तित्व में नहीं हैं, लेकिन उनके लाखों फॉलोअर्स होते हैं। |
| पहचान कैसे करें? | फोटो के कोनों, उंगलियों की बनावट और बैकग्राउंड की लाइनों को ध्यान से देखें, AI अक्सर यहां चूक कर देता है। |












Click it and Unblock the Notifications