कौन है वह शख्स जो रोहित शर्मा से मिलने साइकिल से आया? क्या 1800 किमी. सफर के बाद हो पाई हिटमैन से मुलाकात??

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है। भारत में उनके करोड़ों फैंस हैं, लेकिन कुछ प्रशंसकों का जुनून उन्हें बाकी लोगों से अलग बना देता है। ओडिशा के रहने वाले सुनील राउत ने भी अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए ऐसा ही कुछ कर दिखाया।

वह रोहित शर्मा से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंचे और इसके लिए उन्हें करीब 24 दिनों तक सफर करना पड़ा। सुनील ने ओडिशा से मुंबई तक का लंबा सफर साइकिल से तय किया। कई दिनों तक लगातार साइकिल चलाने के बाद जब वह मुंबई पहुंचे तो आखिरकार उनकी मुलाकात अपने क्रिकेट आइडल रोहित शर्मा से हुई।

Rohit Sharma

इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित को जब सुनील के सफर के बारे में पता चलता है तो वह भी हैरान रह जाते हैं। रोहित के चेहरे पर सुनील के जुनून को लेकर हैरानी साफ नजर आती है। वह कहते हैं कि इतनी दूर से कैसे आ गए, रोहित चौंक जाते हैं लेकिन अपने फैन को निराश नहीं करते।

सुनील अपने साथ रोहित के लिए कुछ खास तोहफे भी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट स्टार को भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण की मूर्तियां भेंट कीं। इसके अलावा रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का एक खास फोटो फ्रेम भी उन्हें दिया। इतने लंबे सफर के बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सामने खड़े होना सुनील के लिए निश्चित तौर पर यादगार पल रहा होगा।

फैंस ने की रोहित की तारीफ

इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोग सुनील के जुनून की तारीफ कर रहे हैं और रोहित शर्मा के व्यवहार को भी पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि हजारों किलोमीटर का सफर सिर्फ अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने के लिए तय करना आसान नहीं है।

हार्दिक से भी मिलने आया था फैन

कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक वीडियो हार्दिक पांड्या के लिए आया था। ओडिशा से ही हार्दिक का फैन आया था।व अह साइकिल से बेंगलुरु पहुंचा था। हार्दिक ने भी अपने उस फैन से मुलाक़ात की थी और फिर जर्सी साइन कर फोटो क्लिक करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+