IPL 2025: कौन है बांग्लादेश का धांसू खिलाड़ी? जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने किया टीम में शामिल, कितनी मिलेगी सैलरी

IPL 2025: आईपीएल एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है, भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के बीच इस टूर्नामेंट में अब बदलाव देखने को मिल रहे है। कई विदेशी प्लेयर्स अब खेलने के लिए वापस नहीं आने वाले हैं, इंटरनेशनल क्रिकेट की वजह से ऐसा हुआ है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में एक प्लेयर शामिल किया है।

इस सीजन बांग्लादेश का एक भी प्लेयर आईपीएल में शामिल नहीं किया गया था, नीलामी के समय ही सभी प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया था लेकिन अब एक धाकड़ प्लेयर को शामिल किया गया है। उस समय बांग्लादेश की तरफ से भारत के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपगेंडा के कारण प्लेयर्स को आईपीएल में नहीं लिया गया।

ipl 2025

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुस्ताफिजुर रहमान को साइन किया है, क्योंकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने व्यक्तिगत कारणों से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष सीज़न से हटने का फैसला किया है। आईपीएल ने अपनी वेबसाईट पर इसकी घोषणा की है। दिल्ली को रहमान के आने से फायदा होगा क्योंकि वह गेंदबाजी में धांसू हैं।

आईपीएल ने अपनी वेबसाईट पर लिखा है कि मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल में अब तक 57 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 61 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 106 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 132 विकेट हासिल किए हैं। रहमान को 6 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती दौर में इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद ग्राफ नीचे गिरता चला गया। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली ने 11 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी कुल तीन मुकाबले बचे हुए हैं। उन तीनों में जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ़ में जा सकती है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का पहला लक्ष्य प्लेऑफ़ में खुद को स्थापित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+