IPL 2024: कौन हैं तनुष कोटियन जिनको राजस्थान रॉयल्स में आज किया गया शामिल, धांसू ऑल राउंडर माने जाते हैं

Who is Tanush Kotian: आईपीएल 2024 का आगाज होने के दिन भी टीमों में बदलाव की प्रक्रिया देखने को मिल रही है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम में बदलाव हुआ है।

रॉयल्स की टीम से एक धांसू स्पिनर की छुट्टी हो गई है, इस वजह से तुरंत टीम में बदलाव करने की नौबत आ गई। रॉयल्स के दिग्गज लेग स्पिनर एडम जैम्पा वर्कलोड के कारण इस सीजन नहीं खेलेंगे। इसके बाद भारत के ही एक खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया गया।

tanush kotian

मुंबई से आने वाले तनुष कोटियन को टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले कोटियन ने हाल ही में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में धाकड़ प्रदर्शन किया था। इसे देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उनको टीम में शामिल कर लिया।

कोटियन रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में गेंद और बल्ले से अपना अहम योगदान देने में सफल रहे थे। उनको 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ टीम में शामिल कर लिया गया है। राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 24 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ खेला जाएगा।

हाल ही में समाप्त हुई रणजी ट्रॉफी में कोटियन का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने 10 मैचों में कुल 29 विकेट अपन नाम किये। इसके अलावा उनके बल्ले से भी रन आए। वह इस सीजन कुल 502 रन बनाने में सफल रहे। संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बीसीसीआई ने उनको डाला था, इसे देखते हुए किसी भी टीम ने उनको नहीं खरीदा था।

राजस्थान रॉयल्स टीम

संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फेरेरा, जोस बटलर, कुणाल सिंह राठौड़, टॉम कोहलर कैडमोरे, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, यशस्वी जायसवाल, रोवमैन पॉवेल, आबिद मुश्ताक, आवेश खान, कुलदीप सेन, नांद्रे बर्गर,नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, तनुष कोटियन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+