कौन हैं मैदान पर बुर्के में पहुंची सरफराज की पत्नी, क्रिकेटर को गले लगाकर खूब रोईं, अब वायरल हुई तस्वीर
Sarfaraz Khan Wife Romana Zahoor: युवा बल्लेबाज सरफराज खान को आखिरकार भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल ही गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में सरफराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पहले ही मैत में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
सरफराज खान भारत के 311वें टेस्ट खिलाड़ी बने हैं। इस खास मौके पर सरफराज खान के पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना जहूर राजकोट पहुंची थीं। इस दौरान मैदान में बुर्के में पहुंची सरफराज की पत्नी ने लाइम लाइट लूट लिया। जिसके बाद हर कोई उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहता है।

सरफराज ने पत्नी पर ऐसे लुटाया प्यार कि वायरल हुई तस्वीर
पत्नी रोमाना जहूर के साथ सरफराज खान के इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। असल में सरफराज खान के पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना जहूर दोनों क्रिकेट के मैदान पर काफी इमोशनल दिखे। नौशाद खान ने सरफराज की टेस्ट कैप को प्यार से चूमा और बेटे को गले लगाकर काफी भावुक हो गए थे।
इसके बाद सरफराज की पत्नी रोमाना जहूर भी मैदान पर रोईं। सरफराज ने मैदान पर पत्नी को गले लगाया और उनके आंसू भी पोंछे। कपल की गले मिलते वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
Romana Zahoor: कौन हैं क्रिकेटर सरफराज खान की पत्नी रोमाना जहूर?
- क्रिकेटर सरफराज खान की पत्नी क नाम रोमाना जहूर है। रोमाना जहूर शोपियां जिले की रहने वाली हैं।
- टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रोमाना जहूर बीएससी की छात्रा हैं। कई रिपोर्ट के मुताबिक रोमाना जहूर सरफराज के चचेरे भाई की दोस्त हैं।
- सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी 6 अगस्त 2023 को हुई थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी उस वक्त वायरल हुई थीं। जिसपर उमरान मलिक, सूर्यकुमार यादव और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने बधाई दी थी।
- सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी कश्मीर में हुई थी। सराफराज इस बात से बहुत खुश हुए थे कि उनकी शादी घाटी में हुई थी।
- सरफराज खान ने अपनी शादी पर कहा था कि, "भगवान ने तय किया था कि कश्मीर में शादी करना मेरी किस्मत में है। मुझे यहां बहुत प्यार मिला है और जब भी समय मिलेगा मैं यहां आऊंगा।"
Sarfaraz Khan Love Story: सरफराज खान और उनकी पत्नी की लव स्टोरी?
- सरफराज खान ने पहली मुलाकात में ही रोमाना जहूर को पसंद कर लिया था। एक बार रोमाना जहूर सरफराज के चचेरे भाई के साथ एक मैच देखने के लिए आई थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।
- क्रिकेटर के साथ रोमाना की पहली मुलाकात के बाद उसने तुरंत शादी करने का फैसला ले लिया। सरफराज के चचेरे भाई की बात पर रोमाना के परिवार ने सरफराज के परिवार के सामने शादी का प्रपोजल रखा। दोनों परिवार इस बात के लिए राजी हो गए और दोनों की शादी हुई।












Click it and Unblock the Notifications