कौन हैं संजीव गोयनका जिन्होंने केएल राहुल के साथ की घटिया हरकत? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

Who is Sanjeev Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। इससे मुंबई इंडियंस का नुकसान हो गया। मुंबई इंडियंस अब आईपीएल के इस सीजन से बाहर है।

लखनऊ की हार से ज्यादा चर्चा एक वीडियो की है, जिसमें केएल राहुल को टीम के मालिक कुछ सुना रहे हैं और गुस्से में उनके ऊपर बरस रहे हैं। फैन्स ने लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका के इस बर्ताव की जमकर आलोचना की है और सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। जब चीजें इतनी फ़ैल गई है तो यह जानना भी अहम हो जाता है कि संजीव गोयनका कौन है?

sanjeev goenka

कौन हैं संजीव गोयनका

आरपी संजीव गोयनका ग्रुप के संस्थापक और शुरुआती निवेशक ही संजीव गोयनका हैं। वह अरबपति भारतीय उद्योगपति हैं। अगर संजीव गोयनका की संपत्ति की बात की जाए, तो यह 340 करोड़ यूएस डॉलर की है। उनकी कंपनी का हेड ऑफिस कोलकाता में है। गोयनका कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़े हैं। 1961 में जन्मे गोयनका की उम्र इस समय 63 साल है। गोयनका ग्रुप का मुख्य कार्य बिजली और प्राकृतिक संसाधन से जुड़ा है।

दो फ्रेंचाइजी के हैं मालिक

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स को गोयनका ने साल 2022 में खरीदा था। उन्होंने इस टीम को खरीदने के लिए 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। लखनऊ का यह तीसरा सीजन है। इसके अलावा उन्होंने इंडियंस सुपर लेग यानी आईएसएल में भी टीम खरीदी है। आईएसएल में वह फुटबॉल टीम मोहन बागन सुपर जायंट के भी मालिक हैं। इससे पहले साल 2016 और 2017 में उन्होंने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीम उतारी थी। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर बैन लगा हुआ था।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन

इस साल आईपीएल में लखनऊ का प्रदर्शन ज्यादा खराब नहीं रहा है। टीम के पास अंतिम चार में जाने का पूरा मौका भी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल 12 मैच खेलकर 6 जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अगर लखनऊ अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ़ में पहुँचने की संभावना मौजूद रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+