कौन हैं साहिल चौहान जिन्होंने 27 गेंदों में शतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत से क्या है उनका रिश्ता

Who is Sahil Chauhan: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है साहिल चौहान। इस क्रिकेटर ने कारनामा ही कुछ ऐसा किया है कि लोग बातें कर रहे हैं। उनके बारे में ज्यादा जानने की उत्सुकता भी है। हालांकि इससे पहले उनके बारे में कोई नहीं जानता था।

साहिल ने साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। साहिल चौहान ने इस दौरान कुल 18 छक्के जड़े। अपनी नाबाद शतकीय पारी से साहिल ने टीम को महज 13 ओवरों में ही जीत दिला दी।

sahil chauhan

साहिल चौहान की उम्र 32 वर्ष है। छोटे देशों को आईसीसी ने टी20 दर्जा दिया है और इससे कुछ खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, साहिल भी उनमें से एक हैं। उनका जन्म 19 फरवरी 1992 को हुआ था। वह एस्टोनिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हैं।

जहाँ तक बैटिंग स्टाइल का सवाल है, तो वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा दाएं हाथ से वह मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। कुछ ही मैचों में खेलने के बाद वह फास्टेस्ट शतक जा रिकॉर्ड बना चुके हैं।

साइप्रस के खिलाफ मैच से पहले साहिल ने महज 4 टी20 मैचों में शिरकत की थी और कुछ खास नहीं कर पाए थे। एक मैच में वह गोल्डन डक पर भी आउट हुए थे। इसके बाद पांचवें मैच में उन्होंने एक बड़ा धमाका कर दिया और नामीबिया के यान निकोल लॉफ्टी का कीर्तिमान ध्स्व्त कर दिया। उन्होंने 4 माह पहले ही नेपाल के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ा था।

साहिल चौहान भारतीय मूल के हैं, ऐसे में फैन्स के मन में सवाल जरुर होगा कि भारत से उनका क्या रिश्ता है। इस बारे में अभी तक उनको लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी सामने नहीं आया है कि क्या उनके माता-पिता या परिवार पहले से ही एस्टोनिया में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+