Rohan Jaitely: कौन हैं रोहन जेटली? जो जय शाह की जगह BCCI के बन सकते हैं सेक्रेटरी ?
Who is Rohan Jaitley: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के वर्तमान अध्यक्ष रोहन जेटली कथित तौर पर BCCI के अगले सचिव बनने की कतार में हैं। यह घटनाक्रम इस बात पर निर्भर करता है कि जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ते हैं या नहीं। माना जा रहा है कि शाह को ICC बोर्ड के 15 में से 16 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उनका चुनाव लगभग तय है।
एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सचिव पद के लिए रोहन जेटली के नाम पर आम सहमति बन गई है। रोहन दिवंगत राजनीतिज्ञ अरुण जेटली के बेटे हैं। इस बीच, बीसीसीआई के अन्य शीर्ष अधिकारियों के अपने पदों पर बने रहने की उम्मीद है, इनमें अध्यक्ष रोजर बिन्नी का नाम भी शामिल है।

रोहन जेटली के बारे में बात करें तो वह एक एडवोकेट हैं। वह फ़िलहाल दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह दिवंगत बीजेपी लीडर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे भी हैं।
जय शाह को सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों के रूप में माना जाता है। वह आईसीसी की वित्त और कॉमर्स मामलों की उप-समिति में भी काम करते हैं। अगर जय शाह को प्रेसिडेंट चुना जाता है, तो वह आईसीसी में अब तक के सबसे कम उम्र वाले अध्यक्ष बन जाएंगे।
जय शाह इस समय बीसीसीआई सेक्रेटरी के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल में हैं और आईसीसी अध्यक्ष बनने के लिए उनको बीसीसीआई सेक्रेटरी का पद छोड़ना पड़ेगा। उस स्थिति में खाली पोस्ट को भरने के लिए पहले से ही किसी नए आदमी को खोजा जाना होता है और रोहन जेटली का नाम भी उसी के तहत मीडिया में सामने आया है।
उल्लेखनीय है कि जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर जैसे भारतीय पहले भी आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अगर शाह चुनाव लड़ने और जीतने का फैसला करते हैं, तो वे भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications