रेत पर खेलकर पहुंचा अंडर 19 वर्ल्ड कप, कौन हैं राज लिम्बानी जिन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को नचाया

Raj Limbani Cricketing Journey: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया। टीम इंडिया को इससे निराशा हाथ लगी और हार के साथ ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा हैं, उनमें एक राज लिम्बानी भी हैं।

राज लिम्बानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तबाही मचाने का काम किया और कंगारू बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। वह इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे लेकिन उनके क्रिकेट का सफर काफी दिलचस्प है।

raj limbani

गुजरात में है घर: हौसलों के परों पर उड़ने वालों के सपने भी बड़े होते हैं और ऐसा ही सपना राज लिम्बानी का था। वह गुजरात के दयापार जिले से आते हैं। रेगिस्तानी क्षेत्र में घर होने की वजह से खेल के लिए इतनी सुविधाएँ नहीं थी। लम्बे समय तक वह टेनिस बॉल के साथ रेतीली जमीन पर प्रैक्टिस किया करते थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग लेने के बारे में सोचा।

बड़ौदा में ट्रेनिंग: लिम्बानी ने ट्रेनिंग एक बड़ी एकेडमी में प्राप्त की। इरफ़ान पठान, युसूफ पठान और पांड्या ब्रदर्स भी इस अकादमी में ट्रेनिंग कर चुके हैं। वहां लिम्बानी ने ट्रेनिंग करने के लिए दाखिला लिया और वहां से उनकी गेंदबाजी में निखार और पैनापन आया।

क्रिकेटर नहीं बनते तो करते खेती: लिम्बानी एक किसान परिवार से आते हैं। अगर वह क्रिकेट में बेहतर नहीं करते तो खेत में काम तैयार था। उनके पिता ने खेती से पहले अपने बेटे को खेल में आजमाने का फैसला लिया और निर्णय सफल साबित हुआ। अंडर 19 वर्ल्ड कप में लिम्बानी ने कुल 11 विकेट पाने नाम किये। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। अब उनका सपना भारतीय नेशनल टीम को रिप्रजेंट करने का है। अपना यह सपना पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+