'Instagram पर फ्लर्टी मैसेज...' जानिये कौन हैं सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब की पोल खोलने वाली Nawal Saeed?

Who is Nawal Saeed: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक सानिया मिर्जा से तलाक के बाद सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर ने तलाक के तुरंत बाद तीसरी शादी रचाई तो और चर्चा में आ गए। सना जावेद संद तेजी से उनकी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं। मगर एक बार फिर शोएब किसी और ही वजह से छा गए, जब एक लड़की ने उनपर आरोप लगा दिये।

शोएब मलिक बीते कुछ समय से कंट्रोवर्सी से घिरे हुए हैं। सानिया संग रिश्ता टूटा तो हर कोई आरोप लगाने लगा कि पूर्व टेनिस स्टार को शोएब ने धोखा दिया है। कई लोग उनके पुराने वीडियोज लेकर आने लगे और दावा किया गया कि सानिया तो बेहद प्यार करती थीं मगर शोएब की तरफ से ही कुछ कमी हो सकती है। अब शोएब पर एक लड़की ने फ्लर्ट करने का आरोप लगाया तो फैंस के ये कयास सच से लगने लगे।

Who is Nawal Saeed

जी हां! ताजा अफवाहें हैं कि एक लड़की ने शोएब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वैसे बता दें कि ये लड़की कोई आम लड़की नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम नवल सईद है। नवल की खूबसूरती ऐसी है कि कोई भी उनपर दिल हार बैठे।

बताते चलें कि नवल सईद पाकिस्तानी सिनेमा जगत का जाना-माना नाम हैं। उनकी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती के भी खूब चर्चे हैं। उनके एक जान ए जहां सीरियल की भी खूब चर्चा है, जिसमें वे एक विधवा के किरदार में नजर आ रही हैं।

क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान के ग्रीन टीवी एंटरटेनमेंट पर ऐजाज असलम और नादिया खान के साथ एक इंटरव्यू में नवल सईद ने काफी कुछ कहा। इस बातचीत में गौर करनने वाली बात थी कि उन्होंने कई क्रिकेटरों के साथ कंट्रोवर्सी किंग शोएब मलिक का बिना नाम लिए उनका जिक्र कर लिया। एक्ट्रेस ने इस बात की ओर इशारा किया कि कई क्रिकेटर उन्हें मैसेज करते हैं। देखते ही देखते सबकी निगाहें उनपर जा टिकीं।

जब सवाल में उनसे शोएब मलिक का नाम पूछा गया तो वे साफतौर पर कुछ भी कहने से बचीं। ऐसा लग रहा था कि वे हंसते हंसते बस इस सवाल से किनारा कर लेना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+