WPL 2026: कौन हैं नंदनी शर्मा? एक ही मैच में हैट्रिक और 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
WPL 2026, Who is Nandini Sharma: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के रोमांचक मुकाबले में रविवार को इस सीजन की पहली हैट्रिक देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वह कर दिखाया, जो अब तक दिल्ली का कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था। नंदनी WPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाली दिल्ली कैपिटल्स की पहली और टूर्नामेंट की कुल चौथी गेंदबाज बन गई हैं।
नंदनी शर्मा ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास (WPL 2026, Who is Nandini Sharma)
गुजरात जायंट्स की पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। क्रीज पर बल्लेबाज रन बटोरने की कोशिश में थे, लेकिन नंदनी के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट चटकाकर कुछ हद तक मैच में वापसी की। पहली गेंद पर कनिका आहूजा को एक चतुर स्लोअर गेंद पर स्टंप आउट कराया।
दूसरी गेंद में राजेश्वरी गायकवाड़ को अपनी सटीक लाइन और लेंथ से क्लीन बोल्ड कर दिया।

नंदनी शर्मा ने किया कमाल
ओवर की तीसरी गेंद पर रेणुका सिंह को शानदार लेंथ बॉल पर LBW आउट कर अपनी ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। नंदनी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर कुल 5 विकेट झटके। इससे पहले विमेंस प्रीमियर लीग में सिर्फ इसी वोंग, ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ही हैट्रिक ले पाई थीं।
कौन हैं नंदनी शर्मा
20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में जन्मीं नंदनी शर्मा घरेलू क्रिकेट का एक उभरता हुआ नाम रही हैं। वह चंडीगढ़ की घरेलू टीम और नॉर्थ ज़ोन के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं। साल 2025 की सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा। इसी का नतीजा रहा कि WPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा।
मैच के बाद भावुक नंदनी ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिया। नंदनी ने कहा कि मैं सिर्फ अपने टारगेट पर ध्यान दे रही थी। शेफाली और जेमिमा हर गेंद से पहले मुझसे बात कर रही थीं और हमारा प्लान साफ था कि स्टंप्स पर अटैक करना। मैंने हैट्रिक की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन टीम के भरोसे ने मुझे विकेट दिलाए।
नंदनी ने यह भी बताया कि पहले ओवर में रन पड़ने के बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली। जब उन्हें लगा कि बल्लेबाज उनकी स्टॉक बॉल को आसानी से पढ़ रहे हैं, तो उन्होंने अपनी 'वेरिएशंस' (विविधता) का इस्तेमाल किया, जो कारगर साबित हुआ।
परिवार के लोगों ने बढ़ाया हौसला
मैदान पर जब नंदनी इतिहास रच रही थीं, तब स्टैंड्स में उनके भाई, मां और एक करीबी दोस्त मौजूद थे। नंदनी ने अपनी कामयाबी को परिवार के नाम करते हुए कहा कि उनके सपोर्ट के बिना यहाँ तक पहुंचना मुमकिन नहीं था। टूर्नामेंट के पहले मैच में भी नंदनी ने 2 विकेट लिए थे, और अब इस 'फाइफर' (5 विकेट) के साथ उन्होंने पर्पल कैप की रेस में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
-
मिचेल स्टार्क की फिटनेस पर फंसा पेंच! DC के कप्तान अक्षर पटेल ने दिया चौंकाने वाला अपडेट, क्या नहीं आएंगे भारत -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications