IND vs PAK: जीत के जश्न में रिंकू-सूर्या के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? सच आया सामने तो उड़े सबके होश!
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों ने भूचाल ला दिया है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के साथ एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं।
इन तस्वीरों में यह लड़की खिलाड़ियों के काफी करीब नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं कि आखिर सुरक्षा घेरा तोड़कर यह लड़की कैसे टीम इंडिया के इतना करीब पहुंच गई? सच्चाई भी काफी हैरान करने वाली है।

सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
इंस्टाग्राम पर 'माया सुई' (Maya Sui) नाम के एक अकाउंट से ये तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इस अकाउंट पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यह लड़की खुद को फुटबॉल और क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन बताती है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद जब रिंकू, सूर्या और ईशान की इस लड़की के फोटोज सामने आईं, तो फैंस के बीच बहस छिड़ गई। लोग पूछने लगे कि क्या यह टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी की दोस्त है या कोई नई सेलिब्रिटी?
सच्चाई आई सामने तो उड़ गए होश
अगर आप भी इन तस्वीरों को देखकर धोखा खा गए हैं, तो रुक जाइए। सच्चाई यह है कि इन तस्वीरों में दिख रही 'माया सुई' कोई इंसान नहीं, बल्कि एक 'AI मॉडल' है। जी हां, यह पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की करामात है। माया सुई नाम की यह लड़की हकीकत में मौजूद ही नहीं है।
इस अकाउंट को चलाने वाले शख्स ने AI तकनीक का इस्तेमाल करके टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ इतनी असली दिखने वाली तस्वीरें बनाई हैं कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए। रिंकू सिंह से लेकर सूर्यकुमार यादव तक, सभी के साथ माया की ये तस्वीरें पूरी तरह से 'फेक' और 'डिजिटल क्रिएशन' हैं। रोनाल्डो के साथ भी इस AI मॉडल के फोटो मौजूद हैं।
AI का बढ़ता खतरा और सेलिब्रिटीज
माया सुई के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा लोग उसे फॉलो करते हैं, जिनमें से कई लोग उसे असली इंसान समझकर कमेंट्स भी करते हैं। यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि AI तकनीक अब कितनी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
बिना किसी इजाजत के खिलाड़ियों के चेहरे का इस्तेमाल कर ऐसी 'इंटीमेट' दिखने वाली फोटो बनाना न सिर्फ उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि यह भविष्य में किसी बड़े विवाद का कारण भी बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications