Pakistan Cricket: कौन हैं मोहसिन नकवी, जका अशरफ की जगह पाकिस्तान को मिला नया PCB चीफ

Who Is Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था ।जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को कप्तानी के पद से हटा दिया गया।

मोहसिन नकवी को मिली जिम्मेदारी: इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक और बड़ा बदलाव किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना नया चीफ मिल गया है। मोहसिन नकवी को पीसीबी का नया अध्यक्ष चुना गया है। पिछले हफ्ते ही जका अशरफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब मोहसिन नकवी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है।

Mohsin Naqvi 1

पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार की जरूरत: जनवरी 2023 से पंजाब प्रांत के केयर टेकर चीफ मिनिस्टर रहने वाले मोहसिन नकवी अब पीसीबी में अध्यक्ष की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। राजनेता के अलावा मोहसिन नकवी पाकिस्तानी टीवी चैनल और न्यूज़ पेपर कंपनी के मालिक भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नकवी करीब 6 टीवी चैनल के मालिक हैं।

लाहौर में पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आने वाले समय में पाकिस्तान क्रिकेट में होने वाले बदलाव पर बात कही। निकवी ने कहा कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को प्रभावित करने वाले मुद्दों को ठीक करने की कोशिश करूंगा। अब वह समय आ गया है जब पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार की जाए।

जका अशरफ ने कही थी ये बात: कुछ दिन पहले ही जका अशरफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम कर रहा था। लेकिन हमारे लिए इस तरह से काम करना यहां संभव नहीं है। अब यह प्रधानमंत्री काकर पर निर्भर करता है कि वह इस पद पर किसे नियुक्त करना चाहते हैं।

जका अशरफ के कार्यकाल में पाकिस्तान टीम कोई भी बड़ा टूर्नामेंट जीतने में सफल नहीं हो सकी थी। एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+