कौन हैं DPL 2025 में जलवा बिखेरने वाली करिश्मा कोटक? लाइव टीवी पर मिला शादी का प्रपोजल!
Who is Karishma Kotak: ब्रिटिश-इंडियन मॉडल और टीवी होस्ट करिश्मा कोटक इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वर्ल्ड चैपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल के बाद करिश्मा कोटक को लाइव टीवी पर शादी का प्रपोजल मिला। इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर टीमों की बात करते-करते टूर्नामेंट के को-ओनर हर्षित तोमर ने कैमरे के सामने कहा कि शायद ये सब खत्म होने के बाद, मैं तुम्हें प्रपोज करने वाला हूं।
कौन हैं करिश्मा कोटक? (Who is Karishma Kotak)
ये लाइन सुनते ही वहां मौजूद फैंस भी चौंक भी गए। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और करिश्मा कोटक फिर से सुर्खियों में आ गईं। करिश्मा कोटक का जन्म लंदन में हुआ था और उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे उन्होंने फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें जल्दी ही शोहरत दिलाई।

बिग बॉस से मिली अलग पहचान
भारत में पहली बार बिग बॉस सीजन 6 के जरिए लोगों ने उन्हें देखा। इस रियलिटी शो के बाद उन्हें टीवी और स्पोर्ट्स की दुनिया में भी नए मौके मिलने लगे। खासतौर पर जब उन्होंने आईपीएल में एक्सट्रा इनिंग को होस्ट किया तो क्रिकेट फैंस के बीच उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई। अब वह दिल्ली प्रीमियर लीग में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगी।
फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
टीवी के अलावा करिश्मा ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ 'शंकर दादा जिंदाबाद' में काम किया, वहीं बॉलीवुड फिल्म 'फ्रीकी अली' में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर किया। पंजाबी फिल्म 'कप्तान' में भी वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आईं। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्पोर्ट्स प्रजेंटिंग उनके लिए प्लान नहीं था। उन्होंने माना कि मंदिरा बेदी ने इस फील्ड की राह आसान की और उनके लिए प्रेरणा की वजह बनी।












Click it and Unblock the Notifications