प्यार में पागल हैं बिहार के लाल ईशान किशन, कौन है वह हसीना जिसके लिए धड़कता है क्रिकेटर का दिल

Ishan Kishan Love Story: भारतीय टीम के धांसू क्रिकेटर ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी से वापस मैदान पर उतरे हैं और आते ही उनके बल्ले ने कहर बरपा दिया। ईशान किशन के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली और उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी क्योंकि वह बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध से बाहर चल रहे हैं।

ईशान किशन टीम इंडिया में वापस आने के लिए प्रयास कर रहे हैं और दिलीप ट्रॉफी में झारखण्ड के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए उनके बल्ले से 84 गेंदों में ही शतकीय पारी देखने को मिली। अब देखना होगा कि बोर्ड उनको कब तक फिर इ केन्द्रीय अनुबंध में शामिल करता है।

ishan kishan

इन सबके बीच ईशान किशन के जीवन में एक ऐसा इंसान भी है जिसके लिए उनका दिल जोरों से धड़कता है। इस महिला के प्यार में ईशान किशन पागल हैं। बताया जा रहा है कि ईशान किशन की प्रेमिका का ताल्लुक मॉडलिंग से है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

हालांकि ईशान किशन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी के सामने कुछ नहीं कहा है। इस बारे में उनकी तरफ से पब्लिकली कुछ भी सामने नहीं आया है। ईशान किशन की प्रेमिका का नाम अदिति हुंडिया है और वह मॉडल हैं। उन्होंने कई बार मॉडलिंग में हिस्सा भी लिया है।

साल 2017 में हुए मिस इंडिया में भी अदिति ने हिस्सा लिया था और वह फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थीं। इसके अलावा अगले ही साल उन्होंने सुपरनेशनल इंडिया का टाइटल भी अपने नाम कर लिया था। इस तरह अदिति सुर्ख़ियों में रही हैं। ईशान किशन के साथ रिलेशनशिप को लेकर अदिति की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं देखी गई है।

ईशान किशन ने एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया था, उस समय अदिति ने सोशल मीडिया पर तारीफ की थी। इसके अलावा आईपीएल मैचों में भी उनको स्टेडियम में देखा गया है। यह देखना होगा कि सार्वजनिक रूप से दोनों अपने प्यार को कब स्वीकार करते हैं। फ़िलहाल ईशान किशन का पहला लक्ष्य टीम इंडिया में वापसी करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+