कौन हैं भारतीय मूल की महिला विनी रमन, जिनके साथ क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की शादी

कौन हैं भारतीय मूल की महिला विनी रमन, जिनके साथ क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की शादी

नई दिल्ली, 28 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार ऑलराउंडर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने शुक्रवार (25 मार्च 2022) को एक निजी समारोह में भारतीय मूल की अपनी लंबे समय की प्रेमिका विनी रमन से शादी कर ली है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर पिछले पांच सालों से विनी रमन को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने शादी ईसाई धर्म के अनुसार शादी तो पहले ही कर ली थी लेकिन इस बार तमिल रीति रिवाज से की है। आइए जानें कौन हैं क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी भारतीय मूल की महिला विनी रमन।

तमिल परिवार के दामाद बने क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल

तमिल परिवार के दामाद बने क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल

बता दें कि क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन एक भारतीय मूल की महिला हैं, उनका जन्म एक तमिल परिवार में हुआ है। इसलिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ विनी रमन ने तमिल रीति रिवाज से शादी की है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने मार्च 2020 में एक-दूसरे से सगाई कर ली थी। कोविड-महामारी के कारण उनकी शादी एक या दो बार स्थगित हुई थी। अब जब दोनों ने आखिरकार शादी की है।

जानें कौन हैं ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन

जानें कौन हैं ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन

विनी रमन भारतीय मूल की महिला जरूर हैं, लेकिन उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ है। वह दक्षिण भारतीय, हिंदू परिवार में पैदा हुई हैं। विनी रमन की एक बहन भी है। विनी रमन पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं। विनी रमन मेलबर्न की एक फार्मासिस्ट हैं। रमन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वह अपनी जिंदगी के झलक दिखाना पसंद करती हैं, उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं विनी रमन

कितनी पढ़ी-लिखी हैं विनी रमन

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ। यहीं से रमन ने चिकित्सा विज्ञान में अपनी शिक्षा पूरी की और फार्मासिस्ट बन गईं। विनी रमन ने विक्टोरिया के मेंटोन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। विनी रमन अपने परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भतीजी के साथ क्यूट पल पोस्ट करती रहती हैं।

कैसे शुरू हुई ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की लव स्टोरी

कैसे शुरू हुई ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की लव स्टोरी

हालांकि ग्लेन मैक्सवेल और विनी की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन खुद विनी रमन ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि मैक्सवेल और उनकी मुलाकात 2013 में मेलबर्न के एक कार्यक्रम में हुई थी। विनी ने यह भी बताया था कि बातचीत की पहली पहन मैक्सवेल की ओर से की गई थी।

अगस्त 2017 में, विनी ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिससे दोनों के डेटिंग की बातें सोशल मीडिया पर होने लगी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल ने अपने पेज पर नियमित रूप से विनी के साथ तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी थी। जिससे इन दोनों के डेटिंग की खबर की पुष्टि हुई।

2019 में क्रिकेट अवार्ड्स में मैक्सवेल के साथ दिखी थीं विनी

2019 में क्रिकेट अवार्ड्स में मैक्सवेल के साथ दिखी थीं विनी

2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड फंक्शन में ग्लेन मैक्सवेल अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ पहुंचे थे। जिसके बाद विनी रमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। 2020 के भी क्रिकेट अवार्ड्स में ग्लेन मैक्सवेल विनी को साथ ले गए थे।

तमिल में छपा था मैक्सवेल की शादी का कार्ड

तमिल में छपा था मैक्सवेल की शादी का कार्ड

इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के शादी का कार्ड इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। नेटिजन्स यह देखकर चौंक गए थे कि शादी का निमंत्रण वास्तव में तमिल में छपा था। शादी कार्ड अंग्रेजी और तमिल भाषा दोनों में छपा था। विनी को तैराकी करना, ट्रैवल करना और स्टेडियम से मैच देखना बहुत पसंद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+