WPL 2025 Auction: कौन हैं पाकिस्तान को धोने वाली कामलिनी? मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ में खरीदा
WPL 2025 Auction: महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए आज नीलामी प्रक्रिया में कुछ ऐसे नामों के ऊपर बोली लगी, जिनके बारे में फैन्स को ज्यादा पता नहीं होगा। बेंगलुरु में आयोजित ऑक्शन इवेंट में भारत की एक कम उम्र की प्लेयर के ऊपर काफी बड़ी बोली लगी।
मुंबई ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी कामलिनी को अपने साथ जोड़ने का मन बनाया और अन्य टीमों के साथ चली बिड वॉर में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। हालांकि इसके लिए मुंबई इंडियंस के पर्स की काफी रकम चली गई लेकिन टारगेट खिलाड़ी को खरीद लिया।

जी कामलिनी को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 60 लाख की धन राशि के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया। ध्यान देने वाली बात है कि कामलिनी 16 साल की हैं। वह तमिलनाडु से आती हैं और टीम के साथ अंडर 19 टीम की कप्तान भी हैं।
12 साल की उम्र में कामलिनी ने गेंद और बल्ला थाम लिया था और कम समय में ही अपने नाम का लोहा मनवा दिया तथा तमिलनाडु की टीम में जगह बना ली। तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर आरती संकरन इस समय कामलिनी के कोच हैं। तमिलनाडु के लिए महिला अंडर 19 ट्रॉफी में कामलिनी ने बल्ले से धमाल मचाया था।
उन्होंने 8 मुकाबले खेलकर कुल 311 रन बनाए थे। इस दौरान वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में दूसरे स्थान पर रही थीं। मुंबई इंडियंस ने आगे की योजनाओं को देखते हुए उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया। अभी तो बस शुरुआत है, इस खिलाड़ी को लम्बा सफर तय करना है।
कामलिनी ने अंडर 19 एशिया कप में भारत की टीम में जगह बनाई थी। इससे पहले भारत बी के लिए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उनका बल्ला गरजा था और 79 रन आए थे। अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी उनकी आक्रामक बैटिंग देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications