विराट और सचिन में कौन है बेस्ट खिलाड़ी? प्रवीण कुमार की मजेदार प्रतिक्रिया से हुआ बहस का अंत

Virat Kohli and Sachin Tendulkar: विराट कोहली ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। कोहली ने 50वां शतक जमाया था। कोहली और सचिन को लेकर अक्सर तुलना होती रहती है। दोनों खिलाड़ियों में से कौन बेस्ट है, इसे लेकर भी बहस होती है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने भी इस पर एक बयान दिया है। प्रवीण कुमार से जब दोनों में से बेस्ट खिलाड़ी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया। प्रवीण कुमार ने पूरी बहस समाप्त करने वाला जवाब ही दे दिया।

virat and sachin

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में प्रवीण कुमार से जब पूछा गया कि कोहली और सचिन में बेस्ट कौन है? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए दोनों ही बेस्ट हैं। इसके बाद प्रवीण कुमार ने कहा कि सचिन पाजी ने अपने जमाने में एम्ब्रोस, वॉल्श जैसे तेज गेंदबाजों को खेला था। उनका युग अलग था। विराट का अलग युग है। दोनों ने ही बेहतरीन क्रिकेट खेला है, इसलिए कोई तुलना नहीं होनी चाहिए। विराट ने अपने युग में अच्छा किया है।

प्रवीण कुमार ने कहा कि विराट कोहली को अब पता चल गया है कि रन कैसे बनाने हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है, तभी वह इतने ऊपर तक चले गए हैं। बेहतरीन कप्तानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने धोनी के बारे में कहा कि उनका दिमाग कम्प्यूटर की तरह चलता है। वह काफी सरल इन्सान हैं।

साल 2011 वर्ल्ड कप की टीम में चुने जाने के बाद प्रवीण कुमार बाहर हुए थे। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैंने टीम का हित देखते हुए अपनी चोट के बारे में बताया। मैं नहीं चाहता था कि चोट के कारण खेलने जाऊं और टीम का नुकसान हो जाए। मुझे कोई मलाल नहीं कि मैं नहीं खेल पाया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों से दोस्ती के बारे में भी उन्होंने कहा कि सब अपने भाई हैं। कुछ सीनियरों ने मुझे शराबी बताकर बदनाम कर दिया था। वे लोग मेरे दोस्तों में शामिल नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+