खाने के पैसे नहीं थे तो किया यह काम, कौन है पंजाब किंग्स का नया खिलाड़ी आशुतोष, 11 बॉल में फिफ्टी जड़ मचाई तबाही
Who is Ashutosh Sharma: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने कमर कस ली है और तैयारी भी शुरू कर दी है। टीम ने मुंबई में अपना एक कैम्प भी किया है। पंजाब किंग्स संतुलित नज़र आ रही है। शिखर धवन की कप्तानी में एक बार फिर से पंजाब किंग्स पहली खिताबी जीत तलाशेगी।
पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी के नाम की खासी चर्चा है और वह है आशुतोष शर्मा। पंजाब किंग्स ने आशुतोष को 20 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ अपनी टीम में शामिल किया है। इस खिलाड़ी का यहाँ तक का सफर काफी मुश्किलों वाला रहा है।

बॉल बॉय से आईपीएल तक का सफर
जब आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स खेला करती थी। उस समय आशुतोष बॉय बॉय हुआ करते थे। संजय बांगड़ टीम में थे और आशुतोष की उनसे मुलाक़ात हुई थी। आशुतोष कहते हैं कि 10-11 साल पहले जब मैं बांगड़ सर से मिला था, तब बैटिंग स्टांस में मदद करने का आग्रह किया था। अब मेरा सपना पूरा हुआ है और मैं पंजाब किंग्स के साथ हूं।
छोटी उम्र में शुरू किया क्रिकेट
आशुतोष मध्य प्रदेश के रतलाम से आते हैं और क्रिकेटर बनने का सपना शुरू से ही था। वहां ज्यादा मौके नहीं होने की वजह से 8 साल की उम्र में इंदौर आ गए थे। उस समय आशुतोष की माली हालत भी खराब थी।
खाने के पैसे नहीं थे
आशुतोष का कहना है कि जब उनके पास खाने के पैसे नहीं हुआ करते थे, तब एक क्रिकेट कैम्प में जाकर अम्पायरिंग किया करता था ताकि वहां खाना मिल सके। परिवार में सीमित चीजें होने के कारण आशुतोष ने सब कुछ खुद से ही किया और परिवार को तकलीफ नहीं दी। वह परिवार को चिंता में डालना नहीं चाहते थे।
11 बॉल में फिफ्टी से चर्चा में आए
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछले साल खेलते हुए आशुतोष चर्चा में आए। अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध खेलते हुए 11 बॉल में फिफ्टी जड़ते हुए उन्होंने युवराज सिंह का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में युवराज ने 12 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी। उन्होंने यह कारनामा 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में किया था।
नीलामी के दौरान थी चिंता
आशुतोष को नीलामी में पंजाब किंग्स ने खरीदा है लेकिन इस दौरान उनको काफी टेंशन भी थी। वह जानते थे कि उनको कोई न कोई खरीद लेगा लेकिन वह इस कशमकश में एक जगह टिककर नहीं बैठे थे। उन्होंने उस दौरान अपना लंच भी नहीं किया था। अब वह आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications