Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस
Who is Aryaman Birla Wife: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर आर्यमन विक्रम बिड़ला का नाम छाया हुआ है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के उत्तराधिकारी आर्यमन अब RCB के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही गूगल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग जमकर सर्च कर रहे हैं कि आखिर आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन हैं? आइए जानते हैं क्या है उनकी पर्सनल लाइफ का सच?
दरअसल, करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) की इस मेगा डील में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन जैसे बड़े दिग्गजों ने मिलकर RCB को खरीदा है। इस डील की पुष्टि खुद यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने की है। आर्यमन ने इस बदलाव पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'चार पार्टनर, एक साझा विश्वास (Four partners. One shared belief)!

एक तरफ क्रिकेट जगत में इस डील की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ लोग आर्यमान की निजी जिंदगी को लेकर काफी उत्सुक हैं। आपको बता दें कि आर्यमन बिड़ला की अभी शादी नहीं हुई है। वह फिलहाल सिंगल हैं और अपनी पूरी एनर्जी बिजनेस साम्राज्य को आगे बढ़ाने में लगा रहे हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी शादी और कथित रिलेशनशिप को लेकर कुछ अफवाहें जरूर उड़ती रहती हैं, लेकिन इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं।
कौन हैं आर्यमन बिड़ला? (Profile of Aryaman Birla)
आर्यमन बिड़ला भारत के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस परिवारों में से एक, आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। उनका जन्म 9 जुलाई 1997 को हुआ था।
- क्रिकेट का रहा है गहरा नाता: बिजनेस की दुनिया में कदम रखने से पहले आर्यमन ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाई थी। वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने 2017 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था।
- IPL का अनुभव: आर्यमन उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2018 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 414 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
- क्रिकेट से दूरी: साल 2019 में खेल से संबंधित 'गंभीर चिंता' (Anxiety) का हवाला देते हुए उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। उनका आखिरी मैच जनवरी 2019 में इंदौर में आंध्र के खिलाफ था।
बिजनेस की दुनिया में दबदबा
क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद आर्यमन ने कॉर्पोरेट जगत में कदम रखा और आज वह कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं:
- वह आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन (Aditya Birla Management Corporation) के डायरेक्टर हैं।
- वह ग्रासिम इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज जैसे बड़े ग्रुप्स के बोर्ड में शामिल हैं।
- उन्होंने आदित्य बिड़ला न्यू एज हॉस्पिटैलिटी (Aditya Birla New Age Hospitality) और आदित्य बिड़ला वेंचर्स (Aditya Birla Ventures) जैसे नए स्टार्टअप्स की नींव भी रखी है।
Aryaman Vikram Birla Education: कितने पढ़े-लिखे हैं आर्यमन विक्रम बिड़ला?
आर्यमन की पढ़ाई-लिखाई भी काफी प्रभावशाली रही है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने साल 2025 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया है। इससे पहले उन्होंने लंदन की बेयस बिजनेस स्कूल से ग्लोबल फाइनेंस में मास्टर्स और मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
𝙎𝙖𝙡𝙩𝙮 🤝 𝙑𝙞𝙧𝙖𝙩 𝙙𝙪𝙤 𝙞𝙨 𝙤𝙪𝙧 𝙣𝙚𝙬𝙚𝙨𝙩 𝙛𝙖𝙫𝙤𝙪𝙧𝙞𝙩𝙚 𝙜𝙚𝙣𝙧𝙚. 🥹
Virat throwing it down to Salt…openers looking out for each other already. 🤩
It’s these 𝗹𝗶𝘁𝘁𝗹𝗲 𝘁𝗵𝗶𝗻𝗴𝘀 that matter over a long campaign. ❤️🔥
🎥 Enjoy the full video on… pic.twitter.com/JxZqIi6mgG
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 24, 2026
IPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया अवतार
RCB के नए बॉस आर्यमान बिड़ला की चर्चा के बीच, टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB, आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने वाली है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली अपने पुराने रंग में दिखे, लेकिन इस बार बल्ला नहीं बल्कि गेंद उनके हाथ में थी। कोहली अपने साथी ओपनर फिल साल्ट को गेंदबाजी का अभ्यास कराते नजर आए। कोहली ने साल्ट को पहले कुछ फुल-लेंथ गेंदें डालीं और फिर उनसे शॉर्ट गेंदों के लिए पूछा, ताकि साल्ट अपनी फॉर्म वापस पा सकें। फैंस विराट के इस डेडिकेशन को देखकर काफी उत्साहित हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’














Click it and Unblock the Notifications