Champions Trophy: कौन है चैम्पियंस ट्रॉफी का छक्का मास्टर? 22 साल से कोई नहीं तोड़ पाया भारत का रिकॉर्ड

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। भारतीय टीम के मैच दुबई में खेले जाएंगे। बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना है। हालांकि दुबई में होने वाले मैचों की मेजबानी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहने वाली है। टीम इंडिया द्वारा मना करने पर भारत के मैच वहां होंगे।

हर बड़े इवेंट में फैन्स अपना मनोरंजन चाहते हैं और ऐसा तभी हो पाता है जब कोई धाकड़ खिलाड़ी अपने बल्ले से धमाल मचाता है। गेंदबाजों के प्रदर्शन से फैन्स का मनोरंजन नहीं होता लेकिन बल्लेबाजों के बड़े और लम्बे शॉट फैन्स का मन मोह लेते हैं।

champions trophy

बड़े छक्कों की बात ही निराली होती है। हालांकि हर बल्लेबाज के पास यह कला भी नहीं होती है। जिन प्लेयर्स के पास यह कौशल होता है, फैन्स उनको काफी पसंद करते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में यहाँ बताया गया है।

नंबर 5

पांचवें स्थान पर नाम आता है एक इंग्लिश बल्लेबाज का और उसका नाम पॉल कोलिंगवुड है। उन्होंने साल 2004 से लेकर 2009 के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया और 11 मुकाबले खेलते हुए कुल 11 छक्के जमाए। उनके बल्ले से कुल 403 रन भी आए।

नंबर 4

इस स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन का नाम आता है। ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ ऑल राउंडर ने 2002 से 2013 के बीच कुल 17 मुकाबले खेले और 12 छक्के उड़ाए। उनके बल्ले से कुल 453 रन भी देखने को मिले। वॉटसन ने 2 शतक और 2 फिफ्टी जड़ी।

नंबर 3

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन का नाम इस स्थान पर है और उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में 2009 से लेकर 2017 के बीच कुल 13 मुकाबले खेले और 14 धांसू छक्के जमाए। मॉर्गन के बल्ले से कुल 439 रन आए। उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली।

नंबर 2

इस स्थान पर क्रिस गेल का नाम है और उन्होंने साल 2002 से 2013 के बीच कुल 17 मुकाबले खेलकर 15 छक्के जमाए। गेल के बल्ले से 3 शतकीय पारियां देखने को मिलीं और एक फिफ्टी भी आई। नाबाद 133 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

नंबर 1

इस स्थान पर भारतीय खिलाड़ी का नाम है और यहाँ दादा के दादागीरी चली है। सौरव गांगुली टॉप पर है और आंकड़े हैरान करने वाले हैं। महज 1998 से 2002 के बीच ही वह 17 मैच खेले और 17 छक्के जड़कर लिस्ट को टॉप कर लिया। उस समय टी20 क्रिकेट भी नहीं था। दादा का रिकॉर्ड 22 सालों के बाद भी कायम है। उनके बल्ले से 3 शतक और 3 फिफ्टी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+