मुंबई की हार का असली कसूरवार कौन? कप्तान Hardik Pandya ने बिना नाम लिए Jasprit Bumrah को ठहराया जिम्मेदार!
IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी ने हार्दिक की मुंबई को घर भेज दिया। लेकिन मैच के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था- आखिर मुंबई की हार का जिम्मेदार कौन है?
कप्तान हार्दिक पंड्या ने भले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लेम खुद पर लिया, लेकिन उनके बयान की लकीरों के बीच जो छिपा था, वो बुमराह की ओर सीधा इशारा कर रहा था।

शानदार स्कोर, लेकिन बॉलिंग ने किया निराश
बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव (44), तिलक वर्मा (44) और नमन धीर (37 रन, 18 गेंद) ने टीम को दमदार स्कोर तक पहुंचाया। ऐसा लग रहा था कि मुंबई ने गेम पर पकड़ बना ली है, लेकिन 200+ का स्कोर भी तब अधूरा रह जाता है, जब गेंदबाजी में धार न हो और यही इस मैच में दिखा।
श्रेयस अय्यर का क्लास- 87 रन और मुंबई का सफर खत्म
204 रन का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत डगमगाई, लेकिन फिर श्रेयस अय्यर (87* रन, 41 गेंद) और नेहाल वढेरा (48 रन) ने पारी को संभाल लिया। इन दोनों ने 84 रन की साझेदारी कर मुंबई के मिडिल ओवर्स में सारे प्लान फेल कर दिए।
बुमराह को टारगेट किया गया और आखिरी ओवर में पॉवरप्ले के दौरान जॉश इंग्लिस ने उनके एक ओवर में 20 रन कूटे। बुमराह जैसे गेंदबाज द्वारा चार ओवर में 40 रन लुटाना इस हार का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।
हार्दिक पंड्या का बयान- खुद पर लिया ब्लेम, पर बुमराह की ओर इशारा
यह पांड्या के लिए एक मुश्किल समय था, जिन्होंने मैच के बाद स्वीकार किया कि वे कप्तान के रूप में और अधिक कर सकते थे। उन्होंने कहा कि, 'मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। खासकर श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने मौके उठाए और शानदार खेल दिखाया।'
पांड्या ने आगे कहा कि, 'हमारा स्कोर बराबरी का था, लेकिन उसे बचाने के लिए बॉलिंग यूनिट से जबरदस्त एक्सीक्यूशन चाहिए था। मगर वो (पंजाब के बल्लेबाज) बहुत शांत थे, उन्होंने हम पर दबाव बनाया और हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा हमने प्लान किया था।'
हार्दिक पंड्या ने कहा कि, हम और ज्यादा अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे। हम अगर सही समय पर सही गेंदबाज को लाते तो परिणाम अलग होता। जब पांड्या से पूछा गया कि क्या जसप्रीत बुमराह को 16वें ओवर में लाना चाहिए था, इसपर उन्होंने कहा कि, बुमराह को सब पता है। अगर 18 गेंद भी होते तो बुमराह कुछ स्पेशल करते, लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications