धोनी, सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली, कौन है वह खिलाड़ी जो भरता है सबसे ज्यादा इनकम टैक्स?

टीम इंडिया के खिलाड़ी कमाई करने के मामले में कम नहीं होते हैं। भारत में अन्य सभी खेलों से ज्यादा पैसा क्रिकेट में है। क्रिकेटरों की लाइफस्टाइल भी इसका सबूत होती है। इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ मैच खेलने पर ही एक खिलाड़ी करोड़पति बन जाता है।

बीसीसीआई से मिलने वाला अनुबंध, मैच फीस और आईपीएल की भारी सैलरी से एक प्लेयर मालामाल हो जाता है। हालांकि पैसा कमाने के बाद आयकर भी उसी हिसाब से देना होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि भारत में सबसे जायदा इनकम टैक्स भरने वाला प्लेयर्स कौन है। टॉप तीन नामों का जिक्र यहाँ किया गया है।

indian team

विराट कोहली: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली खुद एक ब्रांड हैं। उनके पीछे ब्रांड्स भागते हैं। साल 2023-24 के वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले क्रिकेटर विराट कोहली ही थे। उन्होंने कुल 66 करोड़ का आयकर भरा है। उनको आईपीएल से मोटी सैलरी मिलती है। बीसीसीआई अनुबंध का पैसा भी मिलता है। इसके अलावा बड़े ब्रांड्स एंडोर्समेंट की रकम भी कोहली को काफी मिलती है।

महेंद्र सिंह धोनी: मैदान पर धोनी को देखने के लिए दर्शक अब भी उत्सुक होते हैं। माही को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ फिर से रखा है। हालांकि अनकैप्ड प्लेयर्स के रूप में उनको 4 करोड़ मिलेंगे। धोनी को पिछले आईपीएल में 15 करोड़ मिले थे। उनकी क्रिकेट एकेडमी भी है और बिजनेस से पैसा आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले फायनेंसियल ईयर में 38 करोड़ का टैक्स दिया था।

सचिन तेंदुलकर: संन्यास के दस साल बाद भी तेंदुलकर की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। ब्रांड एंडोर्समेंट के रूप में तेंदुलकर को मोटी कमाई होती है। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट से भी वह पैसा कमाते हैं। तेंदुलकर ने 28 करोड़ रुपये का टैक्स अदा किया है। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+