रिटेंशन के बाद किसके बटुए में कितना पैसा ? सबसे कम 41 करोड़ राजस्थान के पास, इस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा

IPL 2025 Purse Money: आईपीएल रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेगा ऑक्शन की बारी है। सभी दस टीमों ने अपने साथ धांसू प्लेयर्स रखे हैं। कई टीमों ने इतना खर्च कर दिया है कि अब नीलामी में दिक्कत आने वाली है क्योंकि पर्स में मौजूद काफी पैसा चला गया है।

सबसे कम पैसा अगर किसी टीम ने खर्च किया है, तो वह पंजाब किंग्स है। सिर्फ दो ही प्लेयर्स को पंजाब ने रिटेन किया है। अब नीलामी में पंजाब किंग्स ऑल आउट जाने वाली है और मनचाहे खिलाड़ी खरीद लेगी। सबसे कम धन राशि राजस्थान रॉयल्स के पास बची है।

ipl retention

आरसीबी ने अपनी सबसे बड़ी रकम विराट कोहली के लिए खर्च की है। कोहली को 21 करोड़ रुपये की धन राशि देकर अपने साथ शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा बची हुई रकम के मामले में आरसीबी दूसरे स्थान पर है। आरसीबी के पर्स में फ़िलहाल 83 करोड़ रुपये है।

ऋषभ पंत को रिलीज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के पास भी अच्छी रकम बची है। दिल्ली की टीम के पास 73 करोड़ की धन राशि बची हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 69 और गुजरात टाइटंस के पास 69 करोड़ रुपये की राशि पर्स में मौजूद है।

आईपीएल टीमों के पर्स में बची राशि

पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़
आरसीबी- 83 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़
गुजरात टाइटंस- 69 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़
केकेआर- 51 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़
मुंबई इंडियंस- 45 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+