दक्षिण अफ़्रीकी टीम को किस भारतीय खिलाड़ी से है खतरा? एबी डीविलियर्स ने बताया नाम
Ab De Villiers: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम अगले फुल दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाली है। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अलग-अलग तीन कप्तान बनाये गए हैं।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों से दक्षिण अफ़्रीकी टीम को सावधान रहने की सलाह एबी डीविलियर्स ने दी है। डीविलियर्स ने उस भारतीय का नाम भी बताया है, जिससे मेजबान टीम को खतरा है। डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका को विराट कोहली से खतरा बताया है।

डीविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली का बेस्ट देखने को मिलेगा। डीविलियर्स ने कहा कि मैं कोहली का विपक्षी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। वह इस सीरीज में आक्रामक रहने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका को उनसे सावधान रहना पड़ेगा।
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, इसे लेकर एबी डीविलियर्स ने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अतिरिक्त मोटिवेशन के साथ आएगी। वे जीतने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम वहां तीनों प्रारूप में खेलने वाली है। टी20 प्रारूप में सबसे पहले सीरीज खेली जानी है। इस टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान बनाये गए हैं। सूर्या युवा टीम का नेतृत्व करने वाले हैं।
एकदिवसीय सीरीज के लिए केएल राहुल को कमान थमाई गई है। टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इस तरह भारतीय टीम में तीन अलग-अलग कप्तान देखने को मिलेंगे। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में हराया है, एक टी20 अभी बाकी है और यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications