KKR vs RR: कहाँ है केकेआर के उपकप्तान नितीश राणा? क्या राजस्थान के खिलाफ आज खेलेंगे
KKR vs RR: केकेआर ने इस सीजन आईपीएल में अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में जीत दर्ज की है और तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। केकेआर का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है। यह मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स ने भी धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। रॉयल्स ने कुल 5 मुकाबले जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। यह मुकाबला नम्बर एक और दो के बीच है। कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है और प्लेइंग इलेवन भी दिलचस्प होने वाली है।

अब तक केकेआर के उपकप्तान नितीश राणा इस सीजन खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। नितीश राणा को चोट के कारण बाहर रहना पड़ा था। अब भी यह नहीं कहा जा सकता है कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने के लिए तैयार हैं।
हालांकि कुछ दिनों पहले ही नितीश राणा को खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया था। वह पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। आज के मैच में उनके खेलने को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। उनको टीम के प्लेइंग इलेवन में शायद ही शामिल किया जाएगा।
पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ी भी नहीं खेले थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम से जोस बटलर, आरअश्विन, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर आदि खिलाड़ी इस मैच में शायद बाहर रह सकते हैं। इन सबमें प्लेइंग इलेवन के आसार सबसे जायदा अश्विन के दिखाई देते हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आदर्श होती है। गेंदबाजों के लिए इसमें खास मदद नहीं होती है। गेंदबाजों के पास बचने के लिए सिर्फ सटीक लाइन और लेंथ ही होती है। शाम के समय ओस का प्रभाव भी देखने को मिलता है। बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम को सफलता मिलने की संभावना रहेगी। ईडन गार्डंस में दूसरी पारी के दौरान बैटिंग आसान हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications