IND vs WI: फैनकोड ऐप पर देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20; चुकाने होंगे इतने रुपये
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 1 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 31 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 1 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 68 रन से जीत लिया था। ऐसे में दूसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए आपको मैच से संबंधित सारी जानकारी बताते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 1 अगस्त को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रात 8 बजे शुरू होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच मोबाइल पर फैनकोड एप के माध्यम से देख सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज को देखने के लिए आपको 99 रुपये चुकाने होंगे।

टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम- भारत ने 68 रन से जीता
- दूसरा टी20: 1 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
- तीसरा टी20: 2 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
- चौथा टी20: 6 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से
- पांचवां टी20: 7 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा/ श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई / कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, शमरा ब्रूक्स, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मायर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।












Click it and Unblock the Notifications