'अरे भाई, प्लीज तुम ऐसी हरकतें मत किया करो...', जब विराट कोहली पर बुरी तरह भड़क गए वीरेंद्र सहवाग
Virender Sehwag On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन मैचो में भी विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कोहली नहीं हैं टीम का हिस्सा
बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि विराट कोहली पर्सनल कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैचो में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। विराट कोहली को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। आखिर विराट टीम से दूर क्यों हैं, यह बात किसी को समझ नहीं आ रही है।

सहवाग ने दिया था इंटरव्यू
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को लेकर एक बार कहा था कि कोहली की एक हरकत से वह बेहद खफा हो गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली पर गुस्सा होने की घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि आखिर क्यों उन्हें विराट कोहली पर गुस्सा आ गया था।
कोहली ने की थी ये हरकत
वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में पर्थ टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वह खुद को रोक नहीं सके। सहवाग ने कहा कि मुझे एक बार विराट कोहली पर बहुत ज्यादा गुस्सा आया था। वह ऑस्ट्रेलिया में पर्थ टेस्ट मैच के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। ऐसे में पब्लिक ने उनकी हुटिंग की तो उन्होंने भी शायद उंगली दिखा दी। उसके बाद अंपायर ने बातचीत की मैच रेफरी ने विराट पर फाइन भी लगाया।
इस वजह से सहवाग को आया गुस्सा
सहवाग के मुताबिक विराट कोहली उस सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। वह इकलौते ऐसे प्लेयर थे जिन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में 80 रन बनाए थे। अगर दुर्भाग्य बस मैच रैफरी उन्हें बैन कर देते तो भारत के लिए अगला मैच काफी मुश्किल हो जाता। अगर विराट कोहली अगला मैच नहीं खेलते तो इससे भारतीय टीम को बड़ा नुकसान होता। यही वजह थी कि वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली पर अपना गुस्सा जाहिर किया था।












Click it and Unblock the Notifications