टी20 वर्ल्ड कप के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? ICC ने टीम घोषणा के लिए दिया अल्टीमेटम

Indian Team: इस वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ट्रॉफी जीतना चाहेगी। पिछले 11 वर्षों से टीम इंडिया ने आईसीसी इवेंट में कोई खिताबा नहीं जीता है। हाल ही में वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच आईसीसी की तरफ से टीमों की घोषणा करने की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है। स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सभी टीमों की घोषणा करने का अंतिम दिन बुधवार, 1 मई रखा गया है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को ही शामिल किया जा सकता है।

rohit sharma and rinku singh

इसके अलावा टीमों में बदलाव करने के लिए भी एक विंडो दिया गया है। 25 मई तक टीमों में बदलाव करने की छूट दी गई है। इस दौरान बदलाव के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी होगी। दिलचस्प बात तो यह है कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला आयरलैंड से होना है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को करेगी। इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 9 जून को खेला जाना है। अहम बात तो यह है कि भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले यूएसए में खेलेगी।

बीसीसीआई ने यह पहले ही साफ़ कर दिया है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान होंगे। अब बाकी खिलाड़ी कौन होंगे, इस पर नजरें रहेंगी। बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में उनको टीम में जगह शायद नहीं मिल पाए लेकिन आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहने पर विचार किया जा सकता है।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने कुछ दिनों पहले ही साफ़ कर दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे। हालांकि विराट कोहली के खेलने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। देखना होगा कि बोर्ड का क्या रुख रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+