'गाड़ी आराम से चलाया कर...', जब 3 साल पहले शिखर धवन ने ऋषभ पंत को दी थी ये सलाह, अब वायरल हुआ Video
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर (शुक्रवार) की सुबह दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुई एक क्रूर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल वह ठीक है और इलाज करा रहे हैं।

Rishabh Pant Old Video Viral: इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ऋषभ पंत ड्राइविंग आराम से करने की नसीहत दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि भाग्य और भविष्य के बारे में कोई नहीं जानता लेकिन ऋषभ पंत चाहते तो वह इस एक्सीडेंट से बच सकते थे, अगर उन्होंने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन की सलाह मान ली होती। ऋषभ पंत का 30 दिसंबर (शुक्रवार) को सुबह दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक दुर्घटना हो गया था। फिलहाल वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में एडिमट हैं।

'गाड़ी आराम से चलाया कर...', धवन ने पंत को दी थी सलाह
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिखर धवन और ऋषभ पंत क्रिकेट जर्सी में दिख रहे हैं। वीडियो में ऋषभ पंत शिखर धवन से पूछते हैं, ''कोई एक सलाह जो आप मुझे देना चाहते हो"...इसका जवाब देते हुए शिखर धवन कहते हैं, ''भाई तू गाड़ी आराम से चलाया कर।'' धवन की ये बात सुनते ही ऋषभ पंत जोर-जोर से हंसने लगते हैं। ऋषभ पंत की बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लगता है कि वो ड्राइविंग को लेकर शायद थोड़े लापरवाह हैं।

कैसी है अभी ऋषभ पंत की हालात?
देहरादून मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने पंत के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का एमआरआई स्कैन किया है। राहत वाली बात ये है कि ऋषभ पंत की रिपोर्ट नॉर्मल है। उनके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में कोई परेशानी ही है। डॉक्टर आज (31 दिसंबर) ऋषभ पंत के घुटने और अन्य जोड़ों का एमआरआई स्कैन करेंगे। ऋषभ पंत के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म लगे हैं, उनके पैर पर भी चोटे आई थीं। लेकिन उनकी स्थिति पहले से अब बहुत बेहतर है।

पंत कब करेंगे टीम इंडिया में वापसी
इस समय यह कहना मुश्किल है कि ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी कब करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल वह अपनी सेहत पर ध्यान देंगे। उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर होने की जरूरत है और तभी वह क्रिकेट के बारे में सोच सकता है। अगर आज या कल तक सभी रिपोर्ट नॉर्मल आती है तो उनके पूरी तरह से फिट होने की टाइम डिसाइड की जाएगी। हमें उम्मीद कर सकते हैं कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द फिट हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications