Zakir Hussain: जब जाकिर हुसैन के साथ सचिन ने स्टेज पर की थी जुगलबंदी, हर किसी ने कहा था- 'वाह उस्ताद वाह'
Zakir Hussain and Sachin Tendulkar Video: देश के लोकप्रिय तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण निधन हो गया, सोमवार को उनके परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई।
रविवार देर शाम (15 दिसंबर 2025) से ही उनके निधन की खबरें चल रही थीं लेकिन परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई थी लेकिन सोमवार तड़के जाकिर की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रोस्पेक्ट पीआर के जॉन ब्लेइचर ने कहा कि 'दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।'

जाकिर हुसैन के निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है, लोगों को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा कि तबले का ये अमूल्य फनकार अब हमारे बीच में नहीं है, लोगों की कानों में अभी भी उनके तबले की थाप गूंज रही है।
दुनिया भर के असंख्य संगीत प्रेमी हमेशा सम्मान करते रहेंगे...
आपको बता दें कि महान तबला वादक अपने पीछे संगीत की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसे दुनिया भर के असंख्य संगीत प्रेमी हमेशा सम्मान करते रहेंगे और उसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर भी निश्चित तौर पर दिखेगा।
निधन की खबर सुनने के बाद फैंस में शोक की लहर है
जाकिर हुसैन के निधन की खबर सुनने के बाद फैंस में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जाकिर के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक वीडियो साल 2017 का है, जो कि इस वक्त चर्चा के केंद्र में है।

सचिन और जाकिर ने स्टेज पर की थी जुगलबंदी
इस वीडियो में वो 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ जुगलबंदी करते दिख रहे हैं। दरअसल अपनी-अपनी दुनिया के ये दोनों महारथियों ने मुंबई के एक म्यूजिकल शो में हिस्सा लिया था और जहां दोनों का एक अलग ही रूप लोगों को देखने को मिला था।
सचिन कोई और वाद्ययंत्र पर अपनी कलाकारी दिखाई थी
उस शो में जाकिर हुसैन ने तबला बजाया था लेकिन सचिन कोई और वाद्ययंत्र पर अपनी कलाकारी दिखाई थी। दोनों का वीडियो उस वक्त भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और जिस किसी ने भी उसे देखा था, उसके मुंह से तुरंत निकला था-'वाह उस्ताद वाह।'
'ये पल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा'
मालूम हो कि इस वीडियो को सचिन ने खुद भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था और कहा था 'ये पल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।'
ज़ाकिर हुसैन को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था
आपको बता दें कि ज़ाकिर हुसैन को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों को अपने नाम किया था। उन्हें पद्म श्री (1988), पद्म भूषण (2002)और 2023 में पद्म विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया था। ज़ाकिर हुसैन ने फिल्म 'मृगया' और 'इन कुस्तोडिया डेल कोंडोर' के लिए संगीत निर्देशन भी किया था, जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे जाकिर हुसैन
मां सरस्वती का ये उपासल भले ही आज हमारे बीच सशरीर उपस्थित नहीं हैं लेकिन वो हमेशा अपने चाहनेवालों की लिस्ट में एक सुनहरी याद बनकर जिंदा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications