Ranveer Allahabadia ने मिताली राज से पूछा था शादी को लेकर सवाल, मिला था हैरान करने वाला जवाब

Mithali Raj On Ranveer Allahabadia Show: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में दिए गए कुछ बयानों के चलते मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ने जो कहा उस पर लगातार लोग आपत्ति जता रहे हैं और सरकार से रणवीर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की वकालत कर रहे हैं।

मिताली राज का किया था इंटरव्यू (Mithali Raj On Ranveer Allahabadia Show)

रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट चैनल पर कई सेलीब्रेटी का इंटरव्यू ले चुके हैं। उनके यू-ट्यूब चैनल पर ढेर सारे इंटरव्यू मौजूद हैं। कुछ समय पहले रणवीर इलाहाबादिया ने पूर्व भारतीय महिला बल्लेबाज मिताली राज का भी इंटरव्यू किया था। इस शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने मिताली से शादी को लेकर सवाल किया था। जिस पर महिला क्रिकेटर ने हैरान करने वाला जवाब दिया और यह वीडियो वायरल हो गया।

Ranveer Allahabadia 1

मिताली राज से पूछी थी ये बात

भारत की पूर्व कप्तान से अभी भी किसी न किसी इंटरव्यू में शादी और परिवार से जुड़े सवाल कर लिए जाते हैं। रणवीर ने भी उनसे यह सवाल पूछा था जिस पर मिताली ने अपनी मौसी द्वारा सुझाए गए दूल्हों के साथ की गई अजीबोगरीब बातचीत का जिक्र किया। अपने समय की सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक होने के बावजूद मिताली को शादी के बाद क्रिकेट छोड़ने के लिए कहा गया था।

मिताली ने खोले थे दिल के राज

मिताली ने कहा कि एक लड़के से शादी को लेकर मैं बात करने के लिए तैयार हो गई थी। मैं उस समय भारतीय टीम की मौजूदा कप्तान थी। उनमें से एक ने कहा कि तुम्हें क्रिकेट छोड़ना होगा क्योंकि शादी के बाद तुम्हें बच्चों की देखभाल करनी होगी। मैं अभी भी उस सवाल को भूल नहीं पाई हूं। मिताली ने आगे कहा कि एक लड़के ने मुझे सबसे अजीब सवाल पूछते हुए कहा कि अगर मेरी मां को कुछ हो जाए, तो क्या तुम उनकी देखभाल करोगे या क्रिकेट खेलोगे?' मैंने सीधे जवाब दिया, 'यह किस तरह का सवाल है?

बता दें कि हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता व परिवार को लेकर अश्लील कमेंट किया था। जिसके बाद पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कराई गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+