जब राहुल द्रविड़ के सामने Sania Mirza की खूबसूरती भी हो गई थी फेल! 'द वॉल' के लिए फैंस हुए नतमस्तक
Sania Mirza News: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने शानदार करियर के दौरान राहुल द्रविड़ ने कई अहम पारियां खेली है। 11 जनवरी 2025 को राहुल द्रविड़ अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल द्रविड़ टेस्ट फॉर्मेट के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते हैं। जिनकी वजह से उन्हें मशहूर उपनाम - द वॉल मिला। वह भारत के लिए दीवार की तरह पिच पर डटकर विरोधियों के छक्के छुड़ाने का दम रखते थे।
राहुल द्रविड़ ने जीता था खास खिताब (Sania Mirza News)
भारत में सबसे सेक्सी एथलीट में भी राहुल द्रविड़ का नाम टॉप पर रहा है। उन्होंने सानिया मिर्जा को पीछे छोड़ साल 2005 में सबसे सेक्सी एथलीट का खिताब जीता था। द्रविड़ उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि उन्हें सबसे स्टाइलिश और आकर्षक खिलाड़ी खिताब मिला है। भारत में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग सबसे अधिक रही है, लेकिन द्रविड़ का नाम भी वर्ल्ड क्रिकेट में याद किया जाता रहा है।

पर्सनैलिटी और लुक्स में काफी आगे थे द्रविड़
राहुल द्रविड़ क्रिकेट में अपनी शानदार तकनीक और अनुशासन के लिए मशहूर थे। जबकि उस जमाने में उनकी पर्सनैलिटी और लुक्स भी काफी आकर्षक थे। उनकी सादगी, आत्मविश्वास और शालीनता ने उन्हें सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों में ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी एक खास स्थान दिलाया। उनकी साफ-सुथरी छवि और अच्छे लुक्स ने उन्हें बॉलीवुड सितारों के बराबर लोकप्रियता दिलाई।
सानिया मिर्जा और युवराज सिंह को छोड़ा था पीछे
साल 2005 में राहुल द्रविड़ को "सबसे आकर्षक स्पोर्ट्स पर्सन" का खिताब दिया गया था। उन्होंने इस खिताब के लिए सानिया मिर्जा, युवराज सिंह और अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा था। यह पुरस्कार उनके खेल कौशल के साथ-साथ उनकी पर्सनलिटी और आकर्षण को भी मान्यता देने के रूप में दिया गया था। राहुल द्रविड़ की शांत और विनम्र छवि उन्हें प्रशंसा का पात्र बनाती है, और यही कारण था कि उन्होंने यह खिताब जीता।












Click it and Unblock the Notifications