जब धोनी ने राज पलानी को कहा- मेरी तरफ देखना बंद करो और गेंदबाजी करो

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की सूची लंबी है। सूची में सीएसके थ्रोडाउन विशेषज्ञ कोंडप्पा राज पलानी भी हैं, जिन्होंने हाल ही में यूएई में धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया। धोनी ने साल 2020 में आईपीएल के शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, साथ ही आईपीएल की तैयारी के लिए नेट प्रैक्टिस में जुट गए।

MS Dhoni

पलानी ने कहा कि जब शिविर शुरू हुआ तो धोनी संन्यास ले चुके थे और उन्हें नेट्स में कुछ अभ्यास की जरूरत थी जिसके लिए उन्हें (पलानी) बुलाया गया था। पलानी ने कहा कि नेट्स में हर कोई धोनी के संन्यास के बारे में ही बात कर रहा था और स्टीफन फ्लेमिंग और हसी ने कहा कि धोनी को सावधानी से गेंदबाजी करना।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : नाम तो बड़े, लेकिन दर्शन हुए छोटे, ये रहे टाॅप-5 फ्लाॅप बल्लेबाज

सीएसके की वेबसाइट पर बोलते हुए पलानी ने कहा, "जब धोनी ने संन्यास लिया तो फि उसके बाद पहली बार कैंप शुरू हुआ। तब मैंने धोनी को पहली बार देखा था। उन्होंने पूछा कि क्या आप गेंद फेंकने को तैयार हैं। मैंने हां कहा। उन्होंने मुझे बाॅलिंग करने के लिए कहा। इसके बाद टीम खुश हुई। नेट गेंदबाज उनके संन्यास की बात कर रहे थे। दो या तीन सप्ताह के बाद वह बगल में खेलने के लिए आए थे। हर कोई आ रहा था।"

पलानी ने कहा, "फ्लेमिंग, हसी और सभी ने कहा कि धोनी आ रहे हैं और मुझे सावधानी से गेंदबाजी करने के लिए कहा। मैंने पहली दो गेंद वाइड थी। फिर अगली गेंद फुल टॉस फेंक की। यह देख धोनी मेरे पास आए और मुझे कहा 'मेरी तरफ देखना बंद करो और गेंदबाजी करो'। उन्होंने मुझे स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए कहा। फिर इसके बाद मैंने जहां चाहा वहां गेंदबाजी करना शुरू कर किया और फिर धोनी बहुत खुश हो गए। उसके बाद से वह मुझे हर दिन मेरे नाम लेकर मुझे पुकारने लगे।"

बता दें कि आईपीएल 2022 में सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा और ऐसा पहली बार हुआ था। हालांकि, उन्होंने 2021 में चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन आईपीएल 2022 में सीएसके के लिए फिर से वही कहानी थी क्योंकि वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+