'अरे मैं जितेश शर्मा हूं, लॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली एंट्री, वीडियो हुआ वायरल
Jitesh Sharma Video: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया सीरीज में पिछड़ गई। इस बीच जितेश शर्मा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वह लॉर्ड्स स्टेडियम में प्रवेश पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाती है।
जितेश शर्मा को सुरक्षा अधिकारियों ने अंदर नहीं जाने दिया और इस बीच दिनेश कार्तिक फोन पर बात करते हुए आते हैं। जितेश उनको पुकारते हैं लेकिन कार्तिक उनकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं। जितेश सुरक्षा अधिकारियों को अपना नाम भी बताते हैं।

कार्तिक भी उनको नहीं सुन पाते हैं। बाद में जितेश शर्मा ने दिनेश कार्तिक को कॉल किया, तब उनको एंट्री मिल पाई। दिनेश कार्तिक के आने के बाद ही जितेश शर्मा को लॉर्ड्स में एंट्री मिल पाती है। इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है, इसमें जितेश के पास कुछ फैन्स भी दिखाई देते हैं।
जितेश शर्मा को अंततः स्टेडियम में एंट्री तो मिल जाती है लेकिन सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया है। लोगों ने इस वीडियो पर मजे भी लिए हैं। इस साल जितेश आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे थे और टीम को टाइटल दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications