Plane Crash: क्रिकेटर ने गंवाई थी प्लेन क्रैश में अपनी जान, बतौर कप्तान दमदार रिकॉर्ड फिर ऐसे तबाह हुआ करियर

Plane Crash Cricketer Death: 12 जून यानी गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था, जिसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई। विमान शहर के सिविल अस्पताल के पास एक इमारत से टकरा गया, जिसमें डॉक्टर रहते थे। हादसे में कुछ डॉक्टर और अन्य लोग भी घायल हुए।

23 साल पहले प्लेन क्रैश ने ली थी क्रिकेटर की जान (Plane Crash Cricketer Death)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल और अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अभी कई शवों की पहचान की जा रही है। हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। लेकिन क्या आप जानते हैं आज से 23 साल पहले प्लेन क्रैश में एक क्रिकेटर ने भी अपनी जान गंवा दी थी। यह क्रिकेटर लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी भी कर चुका है।

Hansie Cronje 1

हैंसी क्रोनिए की हुई थी प्लेन क्रैश में मौत

साल 2002 को क्रिकेट की दुनिया को एक बेहद दुखद खबर मिली थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की एक प्लेन क्रैश में मौत की खबर सामने आई। उस समय वह सिर्फ 32 साल के थे। वह एक चार्टर कार्गो विमान से यात्रा कर रहे थे, जो खराब मौसम की वजह से दक्षिण अफ्रीका के आउटेनिकुआ पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में क्रोनिए समेत सभी लोग मारे गए।

टेस्ट क्रिकेट में छोड़ी थी छाप

क्रोनिए क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। वह सिर्फ 24 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान बन गए थे। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल हो गई। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी टीम को 53 मैचों में से 27 में जीत दिलाई। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे और स्पिन गेंदबाजी के अच्छे खिलाड़ी माने जाते थे।

ऐसे तबाह हो गया क्रिकेट करियर

लेकिन उनके करियर को एक बहुत बड़ा झटका साल 2000 में लगा। इस साल उन्होंने "किंग्स कमीशन" के सामने यह स्वीकार किया कि वे मैच फिक्सिंग में शामिल थे। इस कुबूलनामे के बाद उन्हें क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया। इस घटना ने न सिर्फ उनके करियर को खत्म कर दिया, बल्कि उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचाया।

चार्टर प्लेन ने छीन ली जिंदगी

हालांकि, क्रिकेट से प्रतिबंधित होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। वह एक कंपनी में खाता प्रबंधक के तौर पर काम करने लगे। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर एक और बड़ा झटका दिया। 31 मई 2002 को वह एक जरूरी बैठक की वजह से अपनी निर्धारित फ्लाइट मिस कर बैठे। इसके बाद उन्होंने एक छोटा चार्टर प्लेन लिया, जो अगले दिन सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+