ऐसा क्या है इसमें, आखिर तुमने शोएब मलिक से शादी क्यों की? जब शाहरुख ने सानिया से पूछा सवाल

Shah Rukh Khan on Sania Mirza: भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक का साथ छोड़ दिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी रचाई थी। लगभग 14 साल बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अब अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार सानिया और शोएब को लेकर चर्चाएं चल रही है।

शोएब ने शेयर की तस्वीर: शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी बार निकाह कर लिया है। इससे पहले शोएब मलिक सानिया मिर्जा और आयशा सिद्दीकी से शादी रचा चुके हैं। सना जावेद शोएब मलिक की तीसरी पत्नी बन हैं। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर खुद शादी की तस्वीर पोस्ट कर अपने इस नए रिश्ते की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

Shah Rukh Khan 1

शाहरुख ने पूछा था सवाल: तीसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सानिया और शोएब एक इंडियन अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख खान से मिले थे। जहां शाहरुख खान ने सानिया मिर्जा से कुछ सवाल किया था। शादी के बाद सानिया शोएब संग एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुईं थी। जहां शाहरुख खान ने सानिया से पूछा कि उन्होंने आखिर शोएब मलिक से शादी क्यों की?

शोएब मलिक को लेकर कही यह बात: शाहरुख ने आगे पूछा था कि शोएब मलिक खूबसूरत है। क्रिकेट भी ठीक-ठाक खेल लेता है। लेकिन ऐसी क्या एक खास बात उनमें आपको लगा. जिसकी वजह से आपने उनसे शादी की। शाहरुख खान के सवाल पर सानिया मिर्जा ने कहा था मैंने तो बहुत कुछ देखा ही नहीं, ये बहुत शर्मीले हैं। आपको इन्हें बात करना सीखाना पड़ेगा। सानिया के बाद शोएब मलिक से पूछा था कि तुम्हें सानिया के बारे में क्या अच्छा लगा जो तुम्हें उनसे मोहब्बत हो गई?

सामने आया था शोएब का जवाब: इस पर शोएब मलिक ने कहा था कि सोचने का टाइम ही नहीं मिला उससे पहले ही शादी हो गई। शोएब के जवाब के बाद शाहरुख खान ने मजे लेते हुए कहा था कि तुम इंडिया में हो अभी तो गलती से भी पंगा नहीं लेना। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+