PAK vs NZ के बीच कब-कहां खेला जाएगा 2nd ODI मैच? मोहम्मद रिजवान और माइकल ब्रेसवेल के बीच होगी जोरदार टक्कर

NZ vs PAK 2nd ODI Match: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 2 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन सेडन पार्क, हैमिल्टन में देखने को मिलेगा। पाकिस्तान पहले ही सीरीज का पहला मैच गंवा चुका है।

मार्क चैपमैन के दूसरे वनडे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया। 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान एक समय 249/3 रन बना चुका था, लेकिन 22 रनों के अंतराल में सात विकेट खोकर 271 रनों पर ढेर हो गया।

en and where to watch nz vs pak 2nd odi

ODI सीरीज में न्यूजीलैंड को मिली बढ़त
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट खो दिए, लेकिन चैपमैन और डेरिल मिशेल की साझेदारी ने उन्हें खेल में वापस ला दिया। चैपमैन ने 132 रन बनाए, जबकि मिशेल ने 76 रन बनाए। उनके अलावा डेब्यू करने वाले मोहम्मद अब्बास ने 26 गेंदों पर 52 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने तीन विकेट लिए, जबकि आकिफ जावेद और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे कब होगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे बुधवार, 2 अप्रैल को होगा।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे कहां होगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे सेडन पार्क, हैमिल्टन में होगा।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे किस समय शुरू होगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 (AM) बजे शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 03:00 (AM) बजे होगा।

भारत में टीवी पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कहां देखें?
भारत में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।इसके अलावा मैच का लाइव प्रसारण सोनी लिव और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

Take a Poll

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), निक केली, मुहम्मद अब्बास, नाथन स्मिथ, विलियम ओ'रूर्के, बेन सियर्स, जैकब डफी, आदित्य अशोक।

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, इरफान खान, अबरार अहमद, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली, सुफियान मुकीम, हारिस रऊफ, उस्मान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+