Sri Lanka Tri-Nation Series 2025: श्रीलंका ट्राई सीरीज के मैच कहां-कैसे देखें लाइव? ये रहा भारत का फुल शेड्यूल
Sri Lanka Womens Tri-Nation Series, 2025: भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच आज, 27 अप्रैल से विमेंस ट्राई सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच श्रीलंका बनाम भारत के बीच खेला जा रहा है, जोकि बारिश के कारण 39 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस सीरीज के सभी मैच कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम इस टूर्नामेंट के सभी सात मैचों की मेजबानी करेगा। रविवार, 11 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा, इससे पहले प्रत्येक टीम को एक-दूसरे के खिलाफ 4-4 मैच खेलने का मौका मिलेगा। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल में खिताबी मुकाबला होगा। यह ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी।

IND vs SL vs SA विमेंस ट्राई सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है:
- पहला वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 27 अप्रैल
- दूसरा वनडे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मंगलवार, 29 अप्रैल
- तीसरा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 02 मई
- चौथा वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 04 मई
- पांचवां वनडे: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, बुधवार, 07 मई
- छठा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 09 मई
- फाइनल: टी.बी.डी. (To Be Decided), रविवार, 11 मई
विमेंस ट्राई-नेशन सीरीज 2025 मैच डिटेल्स
Womens Tri-Nation Series 2025: मैच कितने बजे से शुरू होंगे?
विमेंस ट्राई-नेशन सीरीज 2025 के सभी मैच सुबह 10:00 बजे (IST) से शुरू होंगे। मैच के टॉस का समय सुबह 9:30 बजे होगा।
Womens Tri-Nation Series 2025: विमेंस ट्राई सीरीज कैसे देखें लाइव?
विमेंस ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप पर उपलब्ध होगी। भारत में टीवी पर इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। इसके अलावा SLC के यूट्यूब चैनल पर भी इसका ग्लोबल ब्रॉडकास्ट उपलब्ध होगा।
तीनों टीम की ट्राई सीरीज स्क्वॉड
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय।
साउथ अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, लारा गुडॉल, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुन लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, नोंदुमिसो शंगासे, मियां स्मिट, क्लो ट्रायॉन।
श्रीलंका टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, मनुदी नानायक्कारा, डेवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया।












Click it and Unblock the Notifications