IND vs PAK: कब और कहाँ देखें भारत-पाकिस्तान का मैच? इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं मुकाबला
India vs Pakistan Live Streaming: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच धांसू मैच होने की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की थी।
दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम का पहला मुकाबला डलास में यूएसए के खिलाफ हुआ था। सुपर ओवर में जाने के बाद पाक टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी टीम के लिए यह शर्मनाक स्थिति थी। अब दूसरा मैच पाकिस्तान के लिए खास है।

ग्रुप ए के इस मैच का इंतजार दोनों टीमों के फैन्स को बेसब्री से रहता है। इस मुकाबले से ही आईसीसी और ब्रॉडकास्टर के कमाई भी तगड़ी होती है। पाकिस्तानी टीम के लिए जीत जरूरी है क्योंकि लगातार दो मैचों में हार के बाद अगले चरण में जाने का रास्ता मुश्किल हो जाता है।
भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहाँ देखें
भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा और मुकाबला रात 8 बजे शुरू हो जाएगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी मैच देखा जा सकता है। डिजनी+हॉटस्टार पर यह मैच फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
भारत-पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच तुलना की जाए, तो टीम इंडिया आगे रही है। इस वर्ल्ड कप को ही देखा जाए, तो टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क में एक मैच जीता है। वहां पिच भी कठिन है। पाकिस्तान की टीम अन्य स्टेडियम में खेलकर भी यूएसए जैसी छोटी टीम से हारी है। टीम इंडिया का इस मैच में पलड़ा भारी है।
यूएसए टॉप पर
अब तक की स्थिति को देखा जाए, तो ग्रुप ए में अंक तालिका में यूएसए टॉप पर है। कनाडा और पाकिस्तान दोनों टीमों पराजित करते हुए यूएस ने 4 अंक हासिल किये हैं। भारतीय टीम 2 अंक लेकर दूसरे और इतने ही अंकों के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड पांचवें नम्बर पर है।












Click it and Unblock the Notifications