Ind vs Ban, 3rd T20I: भारत-बांग्लादेश के बीच कब-कहां खेला जाएगा आखिरी मैच? जानें किस चैनल पर देख सकेंगे Live
IND vs BAN: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ग्वालियर और दिल्ली में जीत दर्ज करने के बाद शनिवार 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भिड़ेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम वाइटवॉश करने और अपना अजेय क्रम बरकरार रखने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कब-कहां खेला जाएगा आखिरी मैच और किस चैनल पर देख सकेंगे लाइव।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत ने टी20I में बांग्लादेश के खिलाफ 16 में से 15 मैच जीते हैं। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट में केवल एक मैच जीता है।

भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी20 मैच कब है?
भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी20 मैच शनिवार, 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी20 मैच कहां देखें?
भारत-बांग्लादेश की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में होगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 (Sports 18-1 SD) और Sports 18-2 (हिंदी) टीवी चैनलों पर किया जाएगा।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव।
ये भी पढ़िए- PAK vs ENG: पाकिस्तान में आया हैरी ब्रूक का तूफान, टेस्ट मैच में ठोका तिहरा शतक
बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन (विकेट-कीपर), तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह, लिटन दास (विकेट-कीपर), जैकर अली अनिक (विकेट-कीपर), मेहदी हसन मिराज, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, रकीबुल हसन।












Click it and Unblock the Notifications